रिया के खर्चों से परेशान हो गए थे सुशांत, सारा दिन करती रहती थी पार्टियां

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 03:11 PM (IST)

सुशांत केस की गुत्थी सुलझने के जगह दिनों दिन उलझती जा रही है। एक्टर के निधन के तीन महीने बाद भी उनकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं सुशांत के करीबी लगातार कई खुलासे कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर के पावना वाले फॉर्महाउस के मैनेजर ने चौंकाने वाले राज से पर्दा उठाया है। 

रिया हमेशा पार्टी करती रहती थी

फॉर्महाउस के मैनेजर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती हर समय नशे में धुत रहता था। मैनेजर ने कहा, 'मुंबई में सुशांत के हाउस मैनेजर रजत मेवाती ने मुझे बताया था कि रिया हमेशा पार्टी करती रहती थी। जबकि सुशांत ऊपर के कमरे में सोए रहते थे। शौविक को जब भी मैंने देखा तो वो स्मोकिंग करता रहता था और नशे में धुत रहता था।' 

रिया के खर्चों से परेशान थे सुशांत

वह आगे बताते हैं कि पिछले साल जुलाई महीने से श्रुति मोदी ने आना शुरु किया था। वहीं रिया के आने के बाद खर्चा बढ़ गया था और वह खुद ही सारे खर्चों का हिसाब करती थी। फॉर्महाउस मैनेजर आगे बताते हैं कि रजत ने उनसे कहा था कि सुशांत के अकाउंट से ही सारे पैसे निकाले जाते थे। जब रिया के खर्चों की जानकारी सुशांत को मिली तो वो काफी परेशान हो गए थे।

जन्मदिन पर सुशांत के साथ फॉर्महाउस आई थी रिया

मैनेजर ने आगे कहा, 'पिछले साल रिया अपने जन्मदिन पर सुशांत के साथ फॉर्महाउस पर आई थी। जन्मदिन से एक दिन पहले मैंने रिया की मां, पापा और भाई शौविक को साथ देखा था। तब शौविक के साथ एक लड़की भी थी।'

आपको बता दें सीबीआई की द्वारा की गई पूछताछ में सैमुअल मिरांडा से कबूल किया था कि रिया सुशांत के पैसों पर ऐश करती थी। इसके अलावा सैमुअल ने ये भी बताया था कि जब खर्चे ज्यादा होने लगे तो सुशांत ने इन खर्चों पर लगाम लगाने के लिए भी कहा था।

Content Writer

Bhawna sharma