SSR Case: सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी पर बोले फैमिली वकील- उम्मीद है जल्द न्याय मिलेगा

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 06:07 PM (IST)

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में ड्रग मामला सामने आया था। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बीते दिन सुशांत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को अरेस्ट किया। जिसे एनसीबी ने 5 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं अब इस मामले में सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह का रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ के जेल जाने से उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। 

दरअसल, विकास सिंह ने हाल ही में एक वेबसाइट से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की गिरफ्तारी काव्यात्मक है पर फिर भी वो जेल तो गया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। विकास ने कहा, 'सीबीआई चार्जशीट दाखिल करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। वे कई एंगल्स को देख रहे हैं जिसमें मर्डर का एंगल भी शामिल है।'

उन्होंने आगे कहा, 'सुशांत की मौत अभी भी एक रहस्य है। जब तक रहस्य को नहीं सुलझाते तब तक आधी-अधूरी कहानी कहने का कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि वो समय ले रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सामने आएगा। सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी एक तरह का काव्यात्मक न्याय है। वह कम से कम जेल तो गया। मैं कब से कह रहा हूं कु उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसका कारण यह था जब रिया चक्रवर्ती चली गई थी तब वह सुशांत के साथ था।' 

विकास यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'जिस दिन सुशांत मृत पाया गया तब भी वह साथ था। सिद्धार्थ ने ही चाबी वाले को बुलाया और उसका कमरा खोला। वह सुशांत के शरीर को नीचे उतारने वाला इंसान था। सुशांत की हत्या की गई हो या उसे आत्महत्या के लिए उकसाना हो वह जरूर इसमें शामिल होगा।'

Content Writer

Bhawna sharma