सुशांत के डॉक्टर का खुलासा, एक्टर को था अंकिता लोखंडे से अलग होने का पछतावा

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 12:19 PM (IST)

एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके करीबी उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल रहे है। मुंबई पुलिस एक्टर की आत्महत्या  का कारण जानने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उनके डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अब भी अंकिता लोखंडे से अलग होने का पछतावा था।

पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे सुशांत 

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सुशांत के डॉक्टर केसरी क्षेत्री ने कहा, सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। उन्हें अजीब-अजीब विचार आते थे। अंकिता से ब्रेकअप के बाद भी सब कुछ ठीक था मगर उसके बाद लगातार रिलेशनशिप में फेल होने के बाद उन्हें एहसास हुआ था कि अंकिता जितना उन्हें कोई और प्यार नहीं कर सकता।

रिया के बर्ताव से नहीं थे खुश

खबरों के मुताबिक वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बर्ताव से खुश नहीं थे। उनकी काफी लड़ाई होती थी।

वही पुलिस द्वारा हुई पूछताछ में रिया ने कहा कि वो सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन एक्टर के डिप्रेशन में जाने के कारण उन्होंने उनके साथ रहना छोड़ दिया था। 
 

Content Writer

Priya dhir