सुरेखा सीकरी की हालत में हुआ सुधार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण ICU में थी भर्ती

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 01:08 PM (IST)

'बालिका वधू' सीरियल से सब के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। वहीं अब इस बीच खबर सामने आई है कि सुरेखा सीकरी को बीते 22 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेखा सीकरी को अभी भी रिकवरी में समय लगेगा। फिलहार अभी वह अपने घर पर केयरटेकर और नर्स की देखरेख में है। सुरेखा सीकरी का इलाज करने वाले डाॅ. आशितोष शेट्टी ने कहा, 'उनकी हालत में जल्द सुधार होने लगा था। अब सुरेखा जी लोगों को पहचानती हैं। लेकिन उन्हें चलने के लिए सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। अभी उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए फिजियोथेरेपी की जरूरत है। जिसके बाद वह शूटिंग शुरू कर सकती हैं।' 

PunjabKesari

बता दें इससे पहले सुरेखा सीकरी को नंवबर 2018 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके कारण वह पैरालाइज्ड भी हो गई थीं जिसके बाद उनकी देखभाल के लिए हमेशा एक नर्स रहती हैं। सुरेखा ने इंडस्ट्री को बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी है। वह 'बालिका वधू', 'सात फेरे' जैसे कईं फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कईं फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static