महीने भर में आंखों की रोशनी हो जाएगी तेज, बस खाने में शामिल कर लें ये Super Foods

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 02:03 PM (IST)

आंखें हमारे शरीर का सबसे ज्यादा नाजुक हिस्सा है। अगर इनकी ढंग से देखभाल न करी जाए तो इनकी रोशनी कम हो जाती है और आपको चश्मा लग सकता है। आज के समय में मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर लोग काफी ज्यादा अपना समय बीता रहे हैं, जिससे खासकर के आंखे कमजोर हो जाती है। आंखों में जलन, पानी आना, सिरदर्द, कम दिखना, कुछ देखने के लिए आंखों पर जोर डालना जैसे लक्षण आंखों की कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं। अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको महसूस हो तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं आप कुछ सुपरफूड्स खाकर नेचुरल तरीके से भी बढ़ा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में...

बादाम और शकरकंद

सुबह उठकर खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करें से आंखों की रोशनी तेज होती है। वहीं शाम के समय शकरकंद खानी चाहिए। इन दोनों चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

संतरे और गाजर का जूस

संतरे और गाजर का जूस भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। खाने के बाद या फिर किसी भी समय 1 संतरे और गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

मेथी

सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से आंखों का चश्मा हट जाता है। इसके लिए बस रात को मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें।

पालक

ये तो हर कोई जानता है कि पालक में कितने सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें आयरन, जिंक, विटामिन ए और आ पाया जाता है जो की आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार है। आप पालक की सब्जी, सूप या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur