Pain Killers नहीं Periods की सारी परेशानियां का हल है ये Super Drinks

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 05:26 PM (IST)

किसी भी महिला के लिए पीरियड्स का समय काफी मुश्किल वाला होता है। इस दौरान महिला के शरीर के हॉर्मोन्स असंतुलति होते हैं। उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द, उल्टी या बॉडी पेन जैसी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी- कभी तो दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है और असहनीय हो जाते है कि दवाओं या पेन- किल्लर का सहारा लेना पड़ता है। ये सही नहीं है, इसमें कई सारे केमिक्लस होते हैं जो शरीर को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपनी मेंस्ट्रुअल साइकिल को कम दर्दनाक बनाना चाहती हैं तो ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स मददगार साबित हो सकती हैं। ये हेल्दी तो है ही, इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। 

 चकोतरा- संतरे का जूस

2 चकोतरा (पके हुए)
2 संतरे (रक्त लाल रंग के) 
2 अनार

इस सारी चीजों को Grinder में डालकर जूस बना लें। तैयार है आपकी हेल्दी मेंस्ट्रुअल साइकिल ड्रिंक।

चुकंदर - सेब का जूस

4-5 चुकंदर
5 सेब
1 अदरक का अंगूठा

इस सारी चीजों को Grinder में डालकर जूस बना लें। दिन भर में थोड़ा- थोड़ा करके पीते रहें। 

ब्लूबेरी अनानास का जूस

3 पिंट (1 पिंट में 473 ml होता है) ब्लूबेरी 
1 साबुत अनानास
4 सेब

सारे फ्रूट्स को Grinder में डालकर जूस बना लें। पीरियड्स के दर्द में काफी राहत मिलती है। 

महीने के उन दिनों में ये जूस बहुत फायदेमंद हैं। चुकंदर का रस से एनर्जी मिलती है और आयरन की कमी भी पूरी होती है। अनार के रस के गुण योनि की दुर्गंध को रोकने में मदद करते हैंऔर ब्लीडिंग के बाद पीएच को संतुलित रखते है। ब्लूबेरी का रस ऐंठन, सिरदर्द और अन्य पीएमएस लक्षणों को कम करता है।

केल और पालक का जूस

केल के 2 गुच्छे
पालक का 1 गुच्छा
चार्ड (स्विस चार्ड एक हरी पत्तेदार सब्जी) का 1 गुच्छा
अदरक के 2 अंगूठे
अजवाइन की 1 डंठल
4 सेब

इन सब चीजों को मिलाकर अपना हेल्दी जूस तैयार करें।

खीरे- सेब का जूस

अजवाइन की 1 डंठल
2 खीरे (छिले हुए)
4 सेब 

जिन महिलाओं को चुंकदर ज्यादा पसंद नहीं है और वो हरी- भरी सब्जियां और केल जैसी फूड्स की फैन हैं वो ये जूस ट्राई कर सकती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है , जो थकान को कम करता है और खून की कमी भी पूरी करता है। अदरक से पीरियड्स की ऐंठन और दर्द कम होती है। सूजन और गैस से भी राहत मिलती है। 

Content Editor

Charanjeet Kaur