Bigg Boss OTT 2 में नजर आएंगी सनी लियोनी, सलमान के शो ने ही बदली थी Actress की छवी

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 06:27 PM (IST)

रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी एकदम बदल गई है और उनके करियर को ऊंचाइयों की एक नई उड़ान दी है। इसमें सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की थी। उन्होंने बिग बॉस शो के जरिए ही हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री की थी और आज उन्हें हर कोई जानता है। 


एडल्ट इंडस्ट्री से आई सनी की छवी बदलने का काम भी बिग बॉस ने ही किया था, शायद यही कारण है कि वह एक बार फिर से इस शो में नजर आने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बॉस ओटीटी 2 के लिए न्योता मिला है। वह बिग बॉस सीजन 05 में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, इस दौरान लोगों से उन्हें खूब प्यार मिला था। 


सनी लियोनी ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा-, ‘बिग बॉस ओटीटी' में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा होगा। यह मेरे करियर के महत्वपूर्ण मोड़ में से एक है। मैं शो को करीब से देख रही हूं और इसे अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। तो, इंतजार करें और देखें, मौसम बदलने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होगा।


सनी लियोनी के अलावा मिया खलीफा के भी इस शो में आने की खबर है। मिया खलीफा पहले कई बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से इंकार कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने यहां आने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर सकती हैं। 

Content Writer

vasudha