ग्रीन थाई हाई स्लिट ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरी सनी, Baby Doll की अदाओं से सभी हुए मदहोश

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 02:29 PM (IST)

इस साल का कान्स फेस्टिवल बहुत ही खास हैं क्योंकि विदेश में चल रहे इस फेस्टिवल में हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है। वहीं साल 2023 से कई सारी बी-टाउन एक्ट्रेस ने कान्स में अपना डेब्यू किया है जैसे सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी चिल्लर, मृणाल ठाकुर, मॉनी रॉय, सनी लिओनी। इन सभी की लुक के बाद अब बेबी डॉल के नाम से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली सनी लिओनी का लुक सामने आया है। सनी लिओनी ने अपने हॉट लुक से फैंस को दिल जीत लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज में दिखी सनी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लिओनी ने कान्स से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फैंस उनके लुक को देख उनकी ओर आकर्षित हो गए हैं। अपनी हॉट अदाओं से सनी कॉन्स में कहर ढाती दिख रही हैं। 

वहीं अगर बात उनके लुक की करें तो एक्ट्रेस ने वन शॉल्ड और थाई हाई स्लिट ग्रीन गाउन पहना था। इस गाउन में वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 

इस डिजाइनर आउटफिट में दिखी सनी 

सनी के द्वारा पहनी गई ड्रेस डिजाइनर मारिया खोखिया ने तैयार की थी। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, मैचिंग हाई हिल्स, ओपन हेयर्स और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। 

संग पति  भी आए नजर 

आपको बता दें कि सनी लिओनी अपनी पति डेनियल वेबर के साथ कान्स में गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह अपने पति के पास बैठी दिख रही थी। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने इंस्टा पर कैप्शन दिया कि - 'मिशन कैनेडी इस भव्य होटल में पहुंचने के बारे में...'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

 

Content Writer

palak