सनी लियोन के घर हुए जुड़वा बच्चे, मिलने पहुंचे रणविजय सिंह

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 07:15 PM (IST)

सनी लियोन एक बार फिर से मां बनी हैं। वह सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों अशेर सिंह वेबर, नोआह सिंह वेबर की मां बनी। इस बात की जानकारी सनी ने अपने सोशल अकाउंट के द्वारा दी थी। इससे पहले उन्होंने पिछले साल एक बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने निशा वेबर रखा है। 

 


शनिवार रात को टीवी अभिनेता रणविजय सिंह सनी के बच्चों से मिलने पहुंचे। इस दौरान रणवीज ने अशेर और नोआह के साथ पिक्स भी क्लिक करवाई। उस पिक को उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से कैप्शन के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मैं उनके घर पर @ dirrty99 और @ सनी लियोन से मिलने गया और इन दोनों एंजल के साथ मिलकर मै सरप्राइज हो गया! मेरे भतीजे नूह और अशेर को नमस्ते कहो! मैं सनी, डैनियल, निशा, नूह और अशेर को अच्छी जिंदगी और अच्छे समय के लिए विश करता हूं '!! #godbless #satnamwaheguru। 

 

Punjab Kesari