''तारा सिंह''  ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, नन्ही बहनों का चूमा माथा और बांटे Gifts

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 01:54 PM (IST)

इन दिनों सनी देओल कर किस्मत उनका भरपूर साथ दे रही है। उनकी फिल्म ना सिर्फ हिट हुई है बल्कि ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में रक्षा बंधन के खास मौके पर भी लोगों ने उन पर खूब प्यार बरासाया। महिला फैंस ने तारा सिंह की कलाई पर राखी बांधी और उनके लिए दुआएं मांगी।


फैंस से मिल रहे भरपूर प्यार को देखकर सनी काफी खुश हैं। कुछ देर पहले उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसेमं वह  स्कूल की छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बच्चियों से माथे पर तिलक लगवाया, अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और उनके हाथों से मिठाई भी खाई।


एक्टर ने इस दौरान बच्चों को तोहफे भी दिए। इसके बाद वह मुंबई के एक थिएटर में गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस को सरप्राइज देने पहुंचे थे। उन्हें देखकर फैंस खुशी के मारे पागल हो गए। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनके हाथ में राखी भी बांधी। सनी ने भी खुशी- खुशी सभी से राखी बंधवाई।


सनी देओल के लुक की बात करें तो व्हाइट कलर की टी-शर्ट और डेनिम में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने कैप भी कैरी की है। एक तस्वीर में वह राखियों से भरी अपनी कलाई को जमकर फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यह तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। 

Content Writer

vasudha