दुश्मनी भूल साथ में दिखे पठान और तारा सिंह,  तारीफ करते फैंस बोले - 'आप दोनों को एकसाथ...'

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 04:36 PM (IST)

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इन दिनों खूब छाई हुई है। रिलीज होने के बाद से ही फिल्म आए दिन खूब पैसा कमा रही है। सनी देओल भी मूवी की सक्सेस को लेकर काफी खुश हैं। इसी बीच सुपरस्टार ने अपने घर 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी रखी थी जिसमें कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं पार्टी में पठान यानी की शाहरुख भी नजर आए। खास बात यह थी कि किंग खान ने सनी देओल के साथ पोज भी दिए। ऐसे में दोनों को साथ में देखने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सालों के बाद दोनों को साथ देख फैंस उनकी दोस्ती पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सनी देओल के गले लगे शाहरुख 

दोनों का पार्टी से एक वीडियो  सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख सनी के गले लगते दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस के लिए यह मूमेंट और भी खास बन गया है क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख नजर आएंगे। ऐसे में किंग खान को पार्टी में देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। दूसरी तरफ सनी ने भी शाहरुख का वेलकम पूरे दिल से किया है। दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए हैं। दोनों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

फैंस ने लूटाया प्यार 

सनी देओल और शाहरुख खान को साथ में देख फैंस भी काफी खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'यार मजा आ गया देखकर दोनों को।'

अन्य ने कहा कि - 'क्या नजारा है सर बहुत से साल हो गए ये देखने में।' 

एक ने कहा कि - 'ये दोनों भाई की तरह लग रहे हैं।' 

आमिर खान ने भी की पार्टी में शिरकत 

सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में नजर आए थे। दोनों की चेहरे की हंसी देखकर साफ पता चल रहा था कि सनी और आमिर काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

क्या 'पठान' को टक्कर देगी 'गदर 2'?

वहीं 'गदर 2' ने अभी तक काफी कमाई कर ली है। वहीं फैंस इस बात का कयास लगा रहे हैं कि सनी देओल की फिल्म शाहरुख की मूवी 'गदर 2' के टक्कर दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'गदर 2' 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। 


 

Content Writer

palak