रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ घुम रहे गोविंदा पर बुरी तरह भड़की उनकी पत्नी, बोली- "उसे शर्म आनी चाहिए"

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 06:14 PM (IST)

नारी डेस्क: हाल ही में एक्टर गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने के बाद, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस कथित रिश्ते के बारे में पूछे गए सवालों पर अपनी राय बेबाकी से रखी। उन्होंने कहा- "गोविंदा एक ऐसी लड़की के साथ घूम रहा हैं जो उनकी बेटी की उम्र की है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।" सुनीता आहूजा ने गोविंदा के लुक को लेकर भी अपनी राय दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


हाल ही में एयरपोर्ट पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की एक साथ तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों चर्चा में आ गए हैं। यह एक्ट्रेस गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' से भी जुड़ी हुई हैं। सुनीता ने दोनों के साथ घुमने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज कसते हुए कहा-  "तुम्हारे 'शुगर डैडी' बहुत अमीर हैं, ठीक से कपड़े पहन जरा हमारा स्टाइल देखो।" उनसे जब फ़िल्म 'रूपा' के प्रमोशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रमोशन की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा- "सबसे पहले तो फ़िल्म बननी चाहिए, प्रमोशन तो फिल्म पूरी होने के बाद होता है।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


यह पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ने पर कमेंट किया है। उन्होंने पहले भी एक्टर को एक्ट्रेस के साथ देखे जाने पर रिएक्ट किया था। उस समय, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बिहेवियर पर कमेंट करते हुए हिंदी कहावत ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’ का ज़िक्र किया था। उन्होंने पैपराज़ी से कहा, “यह कहावत सुना है कभी, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए यह सब करता है वो, क्या बोलूं अभी।उन्होंने उन लोगों का ज़िक्र किया जिन्होंने एक्टर पर “चीटर नंबर वन” होने का आरोप लगाया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static