सुनील शेट्टी ने सेलिब्रेट किया पत्नी माना का बर्थ डे, देखे तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 09:57 AM (IST)

बॉलीवुड में कुछ स्टार्स पार्टीज और फंक्शंस से दूर रहना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है सुनील शेट्टी। सुनील शेट्टी बहुत ही कम फंक्शंस में दिखाई देते है। हाल में ही सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी की बर्थ डे पार्टी होस्ट की, जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए।

अपनी बर्थ पार्टी में माना शेट्टी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। पार्टी में सभी लोग मस्ती के मूड में नजर आए। सुनील और माना शेट्टी के बेटे आहान भी पार्टी में दिखाई दिए। यहीं नहीं, उनकी गर्लफ्रैंड और फैशन डिजाइनर तान्या श्रॉफ भी उनके साथ दिखीं। तान्या ने लाइट पिंक कलर की शॉर्ट ड्रैस वियर की थी, जिसके साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। 

वैसे तो आहान कई बार गर्लफ्रैंड के साथ नजर आ चुके है लेकिन वह फैमिली फंक्शन का हिस्सा पहली बार बनी। चलिए हम आपको पार्टी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। 


 

Content Writer

Priya dhir