BMC ने एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को किया सील

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 01:38 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।  दरअसल, साउथ मुंबई में जिस बिल्डिंग में सुनील शेट्टी रहते हैं, उसे बीएमसी द्वारा सील कर दिया गया है।  बतां दें कि ऐसा इसलिए किया गया है कि सुनील शेट्टी  जिस इमारत में रहते हैं, उसमें एक साथ कोरोना वायरस के कई मामले मिले हैं, जिसके चलते बीएमसी द्वारा यह कदम उठाया गया है।

BMC ने किया 'पृथ्वी अपार्टमेंट' को सील- 
 इस बात की जानकारी खुद बीएमसी  के सहायक आयुक्त प्रशांत गायकवाड़ ने दी है। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित 'पृथ्वी अपार्टमेंट' को सील कर दिया गया है।

कोरोना के मामलों के बीच सुनील शेट्टी का पूरा परिवार सुरक्षित- 
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सुनील शेट्टी का पूरा परिवार सुरक्षित है। वहीं,  एक न्यूज एजेंसी द्वारा किए गए एक ट्वीट में लिखा है- 'बीएमसी ने साउथ मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित 'पृथ्वी अपार्टमेंट' की इमारत को सील कर दिया है।  बिल्डिंग में कुछ लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।  बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इमारत में रहते हैं. हालांकि, सुनील शेट्टी का पूरा परिवार सुरक्षित है।

मुंबई में सामने आए थे कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मामले-
आपको बतां दें कि दिल्ली समेत मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। आज से दो महीने पहले पूरे शहर में कोविड की वजह से हाहाकार मची हुई थी। जिसके बाद मुंबई में सबसे पहले मिनी लॉकडाउन लगाया गया था। यहां तक की टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग तक पर रोक लगा दी गई थी।

Content Writer

Anu Malhotra