किसी महल से कम नहीं है सुनील शेट्टी का खंडाला वाला फार्महाउस, देखें Photos

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 02:19 PM (IST)

वक्त हमारा है', 'दिलवाले' , 'मोहरा' ,'हेरा फेरी' और  रिफ्यूजी जैसी शानदार फिल्में करने वाले सुनील शेट्टी के आज भी लाखों फैंस है। 'अन्ना' के नाम से फेमस सुनील शेट्टी अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन सुनील शेट्टी साइड बाय साइड बिजनेस भी करते हैं जिससे वह महीने में ही लाखों करोड़ों कमा लेते हैं वहीं मुंबई के खंडाला में सुनील का खूबसूरत और लग्जरी फॉर्महाउस भी है।

 तो चलिए आज हम आपको सुनील शेट्टी के सपनों का घर दिखाते हैं जिसे देख आप भी कहेंगे कि भई घर हो तो ऐसा..

सुनील शेट्टी का फार्महाउस किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है। 62 स्क्वायर फीट में फैले इस फार्महाउस में  स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम और किचन है। सुनील के इस फार्महाउस में जो सबसे आर्कषक है वह है  घर का खास इंटीरियर। 

तस्वीरों में देखिए सुनील शेट्टी का फार्महाउस ...

सुनील के इस फार्महाउस को देखकर सब को ऐसा लगेगा कि आप किसी जन्नत में आ गए हैं। नेचुरल एयर और स्काईलाइट और ग्रीननरी इसकी खूबसूरती पर और चार चांद लगा देती है। इस फार्महाउस की खास बात यह है कि इसका इंटीरियर और फर्नीचर सुनील शेट्टी की पत्नी ने तैयार किया है। माना ने हर एक चीज को अपनी रूह से सजाया है। सुनील का यह फार्महाउस काफी ओपन है।

इस फार्म हाउस का हाईलाइट पॉइंट डाइनिंग रूम है जो कि पूल के साथ लगा हुआ है। इस फार्महाउस को  नेचुरल ब्यूटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

फार्महाउस में  गौतम बुद्ध की बेहद सुंदर मूर्ती पड़ी है जो इस घर की शोभा को और बढ़ा देती है इतना ही नहीं  दिवारों पर वुडन वर्क भी बेहद खूबसूरत है। चारों तरफ हरियाली की चादर से लिपटे इस फार्महाउस में आर्कषक मुर्तियां भी पड़ी हैं। 

तो देखा आप ने सुनील का यह खूबसूरत फार्महाउस। आपको हमारा ये पैकेज कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

Content Writer

Janvi Bithal