Sun Transit 2022: सूर्य के गोचर होने के बाद इन राशि वालों की किस्मत के खुल गए हैं दरवाजे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 11:01 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव हर महीने राशि बदलते हैं और इसका असर लोगों के करियर, हेल्थ और सफलता-असफलता पर होता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है। सूर्य आत्मविश्वास, गुरु, सफलता, और ऊर्जा के कारक है और इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है। शुक्र लग्जरी, सुख और प्रेम के कारक ग्रह माने जाते हैं। शुक्र की राशि में सूर्य का प्रवेश 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो चुका है। इन राशियों को पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ती भी हो गई है। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें सूर्य का राशि परिवर्तन लाभ मिला है।

वृषभ राशि

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को बेहद लाभ हुआ है। सूर्य देव ने शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर लिया है। शुक्र वृषभ राशि के स्वामी भी हैं। इस समय में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा सहयेग मिलता दिख रहा है। हर क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूम रही है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी और प्रमोशन मिलते दिख रहे हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आगे बढ़कर के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेशी यात्रा से लाभ होगा। धार्मिक कार्यक्रम की तरफ रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का परिवर्तित होना फायदेमंद रहा है। सभी रुके काम पूरे होता जा रहे हैं। सेहत में तेजी से सुधार आता दिख रहा है। हालांकि काम के तनाव से थोड़ी परेशानियां भी आ रही हैं। तनाव के बावजूद काम को पूरा कर चैन की सांस भी लेन में सक्षम हैं। आने वाले समय में इस राशि के जातकों को अचानक कहीं से धन लाभ होगा। विदेशी यात्रा के योग बन रहे हैं जिससे मनचाहा लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलते नजर आ रहे हैं। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों को सूर्य देव इस बार अच्छा फल दे रहे हैं। करियर से जुड़ा शुभ सामाचार की प्राप्ति हो रही है। जिसके साथ ही कई नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी गई हैं। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ भी हो रहा है। व्यापार में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा जिससे लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है। रुके हुए सारे काम समय रहते पूरे हो होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की ओर से सुखद समाचार मिल रहे हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना मकर राशि वालों को बहुत से लाभ ला रहा है। इस राशि वालों के अटके हुए तमाम काम पूरे होने वाले हैं। साथ ही आपके द्वारा किए काम को नई दिशा भी मिल रही है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। माता के सहयोग से सफलता हासिल होगी। 

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ समय लेकर आया है। इन जातकों को इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही इनके सारे काम पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन 
आपको नुकसान होने के चांस भी हैं, सानधानी से धल खर्च करें। कहीं निवेश करना अच्छा ही रहेगा। प्रमोशन होने की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनेंगे।

Content Writer

vasudha