एंडोमेट्रियोसिस के स्टेज 4 से जूझ रही हैं Sumona Chakravarti, जानिए इस गंभीर बीमारी के लक्षण

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 10:17 AM (IST)

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में उनकी बीवी बनकर  घर-घर में फेमस हुईं सुमोना चक्रवर्ती ने कुछ साल पहले ही इस बात का खुलासा कि वो 10 सालों से एक गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एंडोमेट्रियोसिस है और वो इस खतरनाक बीमारी की स्टेज 4 पर हैं। एक्ट्रेस ने कोविड महामारी के दौरान एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट डालकर बताया कि वो साल 2011 में एंडोमेट्रयोसिस की बीमारी से पीड़ित हैं। आप भी देखिए ये पोस्ट...

क्या होता है एंडोमेट्रियोसिस

एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली ऐसी गंभीर समस्या है जिसमें गर्भाशय के अंदर बढ़ने वाला एंडोमेट्रिसम टिशू बाहर की ओर फैलने लगता है। कभी-कभी तो ये टिशू आंतों और दूसरे प्रजनन अंगों तक में भी फैलने लगते हैं। इस बीमारी से महिला का गर्भाशय बहुत बुरी तरह से प्रभावित होता है। 

लक्षण

पीरियड्स के दौरान पेल्विक एरिया में बहुत अधिक दर्द महसूस होना।
हेवी पीरियड फ्लो
पीरियड्स के अलावा होनेवाली स्पॉटिंग।
अत्यधिक थकान और चक्कर आना
कॉन्स्टिपेशन और उल्टी
इंफर्टिलिटी
 शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द

महिलाओं के गर्भाशय को पहुंचता है नुकसान

एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं की ओवरीज में अंडे के हॉरमोनल वातावरण को बदलकर उसे नुकसान पहुंचा सकता है,जिससे पेल्विक एरिया में सूजन भी पैदा हो सकती है। इसे अलग-अलग कैटेगरीज में रखा जाता है: स्टेज-1 (मिनिमम ), स्टेज-2 (माइल्ड), स्टेज-3 (मीडियम) और स्टेज-4 (सीरियस)। ऐसी स्थिति में महिलाओं के नेचुरली प्रेग्नेंट होने के चांस बहुत कम होते हैं और सुमोना बहुत ही सीरियस स्टेज में हैं। 


 

इन तरीकों से बन सकती है मां

एग फ्रीजिंग
 जैसे की एंडोमेट्रियोसिस ओवरीज को नुकसान पहुंचता है तो एक्सपर्ट अंडे फ्रीज करने की सलाह देते हैं, ताकि महिला के लिए मां बनना आसान हो।

क्लोमिफेन

फर्टिलिटी बढ़ाने की दवा क्लोमिफेन नेचुरली प्रेग्नेंट होने की संभवाना को बढ़ा सकती है।

विट्रो फर्टिलाइजेशन

इसे IVF भी कहा जाता है। जो महिलाएं नेचुरली प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं वो इस तरीके का भी इस्तेमाल करती हैं। इस रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी में ओवरी से एग लेकर उसे स्‍पर्म के साथ फर्टिलाइज किया जाता है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur