गर्मियों में बैस्ट है ये 5 हेयरस्टाइल

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 05:59 PM (IST)

 न्यू लुक बाल स्टाइल : तपती धूप में घर से बाहर निकलते समय हर लड़की को यह दिक्कत आती है कि कौन सा हेयर स्टाइल करें, जिससे गर्मी कम लगे और स्टाइल का स्टाइल बना रहे। गर्मी में खुले बालों में काफी पसीना आने लगता है, जिस वजह से लड़कियां बालों को बांधकर रखना ही पसंद करती है। अगर आप भी कहीं बाहर निकलते समय यह सोचती है तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रैंडी हेयर स्टाइल के बारे में बताएंगे, जिनको समर सीजन में ट्राई किया जा सकता है। 


1. हॉफ बन

हॉफ बन का क्रेज केवल आम लड़कियों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड डीवाज की भी पहली पसंद है। इसको बनाने के लिए अपने आगे के बालों को बन की तरह बांध लें और पीछे के बालों को खूला ही रहने दें। इस हेयरस्टाइल को वेस्टर्न लुक से साथ ट्राई करें। 

 

2. हाई पोनी टेल

समर लुक के लिए हाई पोनी टेल भी काफी अच्छा हेयरस्टाइल है। हाई पोनीटेल से बाल भी बंधे रहते है और गर्मी लगने के चांस भी कम हो जाते है। इसे आप वेस्टर्न और ट्रैडीशनल दोनों के साथ ट्राई कर सकती है। इसको बनाने के लिए हाई पोनीटेल कर लें। फिर बालों की एक लेयर लेकर उसे अपने टेल पर राउंड शेप में कवर कर दें। 

 

3. फिशटेल ब्रेड

अगर आप पोनीटेल नहीं करना चाहती तो फिशटेल ब्रेड ट्राई करें। इससे बाल बंधे रहते है। इसको बनाने के लिए पहले बालों को बांध लें फिर फिशटेल ब्रेड बनाएं। 

 

4. टॉप नॉट

फॉर्मल लुक के लिए यह काफी अच्छा हेयरस्टाइल है। सबसे पहले बालों को ऊपर बांध लें। फिर इसका बन बनाएं आप चाहे तो आगे से बालों की लेयर भी निकाल सकती है। यह आपको अट्रैक्टिव लुक देगा।

 

5. साइड ब्रेड

अगर आपको बालों को ऊपर बांधना पसंद नहीं है तो साइड ब्रेड हेयरस्टाइल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसको आप हर तरह की आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती है।


 

Content Writer

Sunita Rajput