गर्मियों में मेकअप को रखें लॉन्ग-लास्टिंग, अपनाएं ये आसान टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 03:51 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों में तेज धूप, उमस और पसीने की वजह से मेकअप लंबे समय तक टिकाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। घर से निकलते ही चेहरा ऑयली दिखने लगता है और मेकअप पैची या फीका पड़ सकता है। ऐसे में सही प्रोडक्ट्स और कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स अपनाकर आप पूरे दिन अपना लुक फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रख सकती हैं। दिल्ली के मेकअप आर्टिस्ट रोहित के अनुसार, गर्मियों में स्किन की सही तैयारी और हल्के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से मेकअप ज्यादा देर तक टिक सकता है।

मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ लगाएं

मेकअप शुरू करने से पहले बर्फ के टुकड़े को साफ कपड़े में लपेटकर 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे पर फेरें। इससे त्वचा ठंडी होती है, रोमछिद्र (Pores) कुछ समय के लिए सिकुड़ सकते हैं और अतिरिक्त पसीना आने में मदद मिल सकती है।

PunjabKesari

ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और प्राइमर लगाएं

गर्मियों में भारी क्रीम की बजाय हल्का ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। इसके बाद ऑयल-कंट्रोल प्राइमर लगाएं, जिससे मेकअप लगाने के लिए स्मूद बेस तैयार होता है और त्वचा पर अतिरिक्त तेल कम नजर आता है।

भारी फाउंडेशन की जगह हल्का बेस चुनें

गर्मी के मौसम में फुल-कवरेज और भारी फाउंडेशन की बजाय हल्का फाउंडेशन, बीबी क्रीम या स्किन टिंट बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे मेकअप प्राकृतिक दिखता है और पसीने में जल्दी खराब होने की संभावना कम रहती है।

यें भी पढ़ें : रोज इस तरीके से पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे होगा साफ

पाउडर प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल

क्रीम-बेस्ड ब्लश और कंटूर की जगह पाउडर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। खासतौर पर माथे, नाक और ठुड्डी (T-Zone) पर हल्का लूज पाउडर लगाने से ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

PunjabKesari

वाटरप्रूफ आई मेकअप चुनें

गर्मियों में काजल, मस्कारा और आईलाइनर हमेशा वाटरप्रूफ चुनें, ताकि पसीने या नमी की वजह से ये फैलें नहीं।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे

सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें

मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप लंबे समय तक अपनी जगह पर बना रह सकता है और लुक ज्यादा फ्रेश दिखाई देता है।

ब्लॉटिंग पेपर रखें साथ

अगर चेहरा ऑयली हो जाए तो रूमाल से बार-बार रगड़ने की बजाय ब्लॉटिंग पेपर से हल्के-हल्के अतिरिक्त तेल सोखें। इससे मेकअप खराब होने की संभावना कम रहती है।

PunjabKesari

हेयरस्टाइल भी रखें हल्की

गर्मी में बहुत टाइट हेयरस्टाइल की बजाय हल्का बन या पोनीटेल रखें। इससे गर्दन और चेहरे पर कम पसीना महसूस हो सकता है। गर्मियों में मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सही स्किन प्रेप, हल्के और वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का चुनाव तथा सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल काफी मददगार हो सकता है। साथ ही, त्वचा की देखभाल और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि चेहरा प्राकृतिक रूप से फ्रेश और ग्लोइंग बना रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static