Summer Vibes: वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल, स्ट्राइप ड्रेसेज का छाया क्रेज (See Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 05:28 PM (IST)

फैशन की दुनिया में कोई भी स्टाइल हमेशा के लिए नहीं रहता। समय के साथ कपड़ों से लेकर हैंडबैग्स ट्रेंड के साथ बदलते रहते हैं। इन दिनों स्ट्राइप्ड व फ्लोरल प्रिंट का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है जोकि समर सीजन के लिए बिल्कुल बेस्ट प्रिंट है। स्ट्राइप्ड प्रिंट कूल के साथ स्टाइलिश लुक देता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक टाॅप के साथ ग्रे स्ट्राइप्ड प्रिंटेड पैंट और जैकेट कैरी किया था। जिसमें वो कूल के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रही थीं।

आप अपनी पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से हॉरिजॉन्टल, वर्टिकल, रैंक्टेंगुलर, डाइगनल, जिग-जैग और नॉटिकल स्ट्राइप्ड चूज कर सकते हैं जो मार्कीट में आपको आसानी से हर तरह के ड्रेसअप में मिल जाएंगे। आप सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रेडीशनल में भी यह प्रिंट चूज कर सकती हैं जो अट्रेक्टिव दिखाने में मदद करती हैं। आप बाॅलीवुड दीवाज की स्ट्राइप्ड प्रिंटेड ड्रैसेज से आइडिया ले सकती हैं। 

रेड एंड व्हाइट हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप लाॅन्ग ड्रेस।

ब्लू एंड व्हाइट हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप ऑफ शाॅल्डर टाॅप विद प्लाजो।

ट्रेडीशनल में भी स्ट्राइप प्रिंट चूज कर सकती हैं जो आपको अट्रेक्टिव दिखाएगा। 

 नॉटिकल स्ट्राइप्ड ड्रेस भी चूज कर सकती हैं।  

आप चाहें तो स्ट्राइप्ड साड़ी भी चूज कर सकती हैं। 

रेंड एंड व्हाइट वर्टिकल स्ट्राइप शाॅर्ट ड्रेस।

आप सिंपल टाॅप के साथ स्ट्राइप्ड प्लाजो भी वियर कर सकती हैं। यह आपके लुक को और भी ग्लैमरस बनाएगा। 

नॉटिकल स्ट्राइप्ड पैंट।

Content Writer

Bhawna sharma