गर्मियों में खट्टे मीठे आम पन्ना का लें मजा

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 12:28 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : गर्मियों में कुछ ठंडा पीने को मन करता है तोे आप गर्मियों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक आम का पन्ना ले सकते हैं। यह एक एेसा नैचुरल ड्रिंक है,जिससे शरीर को लू नहीं लगती। खट्टा-मीठा स्वाद होने के कारण बच्चे भी इसे खूब पसंद करते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी...
सामग्री 
- 3 मीडियम आकार के कच्चे आम
- 2 टी स्पून जीरा पाउडर
- काला नमक स्वादानुसार
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 150 ग्राम चीनी
- पुदीने की 20 से 30 पत्तियां
विधि
1. सबसे पहले आम धोकर और छील कर ,इनमें से गूद्दा निकाल लें।
2. इस गूद्दे में एक कप पानी डालकर इसे उबाल लें।
3. इस उबले पल्प को मिक्सी में चीनी,काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर बीट कर लें।
4. फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिलाएं।
5. अब इसे छान लें और इसमें काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स करें।
6. आम का पन्ना तैयार है। आप इसमें बर्फ के क्यूबस डालकर और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।
7. आम के पन्ने को आप फ्रिज में रखकर 3 से 5 दिन तक यूज कर सकते हैं।

Punjab Kesari