समर लुक को करना है Rock तो मेकअप किट में शामिल करें ये 5 लिपस्टिक शेड

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 10:27 AM (IST)

लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जो हर लड़की को बेहद पसंद होता है। चाहे महिलाएं मेकअप करें न करें, लेकिन घर से निकलने से पहले लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। ये अकेले ही पूरी लुक में चार- चांद लगा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है की लिपस्टिक के सही शेड का चुनाव किया जाए। गर्मियों ने दस्तक दे दी हैं, इसलिए हम आपको बताएंगे इस मौसम में कौन सा लिपस्टिक शेड ट्रेंड में है, जिसे आपको अपनी मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए।

गर्मी के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड

न्‍यूड शेड

गर्मियों में न्यूड कलर बेस्ट है। आप समर लुक के लिए खूबसूरत लाइट बेन्ज कलर, डार्क ब्राउन, हल्के गुलाबी न्यूड कलर अपने क्लेक्शन में जरूर रखें। ये कलर हर अच्छे ब्रांड्स में मिल जाएगा। अगर आपका गहरा स्किन टोन है तो ब्राउन न्यूड शेप अच्छे लगेंगे जबकि लाइट स्किन टोन हैं तो पिंक शेड जरूर साथ रखें।

कोरल रेड

अगर आपको बोल्ड शेड ट्राई करना चाहती हैं तो कोरल रेड शेड अप्लाई करें। ये शेड लेट नाइट पार्टी के लिए ये शेड परफेक्ट लगता है। ये शेड हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप क्रीमी लिपस्टिक चुनें और अगर ऑयली है तो मैट लिपस्टिक चुनें।

PunjabKesari

आइसी पिंक

गर्मियों में कूल फ्रेशनेस से भरी लुक के लिए आइसी पिंक शेड बेस्ट है। दोस्तों के साथ पार्टी करते वक्त आप ये टोन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि ये कूल टोन पिंक शेड आपके दांतों को भी ज्यादा व्हाइट दिखेंगे।

डीप बेरी टोन

ये बोल्ड लिप शेड है जिसे आप अपने कॉन्फिडेंट लुक को इन्हेंस करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे रेड औप पिंक मिक्स शेड को जब भी लगाएं, लिप लाइनर लगाना न भूलें।

PunjabKesari

ऑरेंज बेस्ट रेड

ऑरेंज बेस्ट रेड कलर को शेड आपको समर में फ्रेश लुक देगा।  ये इन दिनों ट्रेंडी है और ऑल स्किन टाइप को इन्हेंस करने का काम करता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, पिंक, हनी ब्राउन, प्लम ब्राउन भी समर में आपके लुक्स को परफेक्ट बनाने का काम आ सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static