बिग-बॉस से इविक्ट हुई Sumbul Touqeer Khan का घर पर हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 05:23 PM (IST)

बिग बॉस 16 स्टार सुंबुल तौकीर खान इस वीकेंड घर से बेघर होने वाली शो की आखिरी कंटेस्टेंट बनी हैं। सुंबुल फिनाले वीक से पहले ही बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं। जिसके बाद वो अपने घर पहुंची। यहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। एक्ट्रेस ने खुद ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गई। यहां देखें  सुंबुल के घर पहुंचने के बाद की सामने आईं ताजा तस्वीरें।

 

पिंक थीम के साथ सजा था सुंबुल का घर

इमली स्टार के घर में रखे इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की थीम पिंक थी तो वहीं फूलों के गुलदस्ते के साथ फैमिली ने उनका स्वागत किया

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें उनकी घर लौटनी की खुशी को बयां कर रही हैं। वहीं अगर सुंबुल के पापा की बात करें तो वो भी बेटी के घर लौटने पर बहुत खुश नजर आए।

खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वहीं परिवार के सदस्य उन्हें गोदी में उठा कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

वहीं तस्वीरों में एक्ट्रेस के घर की डेकोरेशन भी काफी प्यारी लग रही है, गुब्बारों और पिंक थीम में सजा घर बहुत ही प्यारा लग रहा है।

Content Editor

Charanjeet Kaur