Class 5 Results 2022: सुखमन कौर ने किया मानसा का नाम रोशन, बनी पंजाब की Topper

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 09:48 AM (IST)

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5 के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है।  इस बार ओवर-ऑल रिजल्ट 99.57% रहा, जिसमें कर बार की तरह लड़कों को पीछे छोड़ लड़कियों ने ही बाजी मारी। सिल्वर वाटिका कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुरा जिला मानसा की सुखमन कौर पूरे राज्य में टॉपर रही है।

PunjabKesari

 वहीं दूसरा स्थान कपूरथला के सरकारी प्राइमरी स्कूल डल्ला के राजवीर मोमी और तीसरा स्थान भी इसी स्कूल की सहजप्रीत कौर ने पाया। इस बार 319086 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 317728 ने परीक्षा पास की है।  सुखमन ने 100% अंक हासिल कर अपने माता- पिता और स्कूल का नाम रोशन कर दिया है।

PunjabKesari
 सुखमन कौर के परिजनों का कहना है​ कि, छोटी सी उम्र में ही बेटी ने नाम राेशन कर दिया। मां ने कहा कि, सुखमन बहुत होशियार है। उसे पढ़ना-खेलना पसंद है। इस बार 18 किन्नर (थर्ड जेंडर) ने भी परीक्षा पास की है।

PunjabKesari

पांचवीं कक्षा के रिजल्ट के बारे में पंजाब स्कूल एजुकेशन बाेर्ड की ओर से बताया गया कि बार यहां छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज छात्रों से ज्यादा रहा है। इस बार छात्रों का रिजल्ट जहां 99.52 रहा, वहीं छात्राओं का रिजल्ट 99.63 रहा है। इस बार एफिलिएटेड स्कूलों ने बाजी मारी है, सरकारी स्कूल दूसरे नंबर पर रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static