सूजी स्लाइस

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 10:46 AM (IST)

ज़ायका: शाम के चाय के साथ अगर टेस्टी स्नैक्स खाने को मिल जाए तो चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको सूजी स्लाइस बनाना सिखाएंगे। इसे आप चाय के साथ खाना बेहद पंसद करेंगे। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पडे़गी। जानिए रैसिपी


सामग्री

- 5-6 ब्रेड स्लाइस
- 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 चम्मच ताजी क्रीम या मलाई
- 3 बड़े सूजी
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटी हुई)
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
 - घी आवश्कतानुसार

विधि

 1. सबसे पहले एक बाऊल में टमाटर, प्याज, खीरा, शिमला मिर्च, हरा धनिया, जीरा, चाट मसाला, लाल मिर्च पाऊडर और नमक डालकर अच्छी तरह सबको मिला लें। फिर इसमें ताजी क्रीम या मलाई मिला दें।
2. अब इस मिश्रण को ब्रैड के एक स्लाइस पर फैला दें और ऊपर से थोड़ी सूखी सूजी छिड़क दें।
3. इसके बाद तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा घी डाल कर फैला दें। ब्रैड के स्लाइस को गर्म तवे पर दोनों तरफ से करारा कर के सेंक लें।
4. आपके सूजी स्लाइस तैयार है।
 

Content Writer

Vandana