इस दीवाली बनाएं शुगर फ्री कस्टर्ड एप्पल की खीर, Diabetic मरीज भी ले सकेंगे स्वाद

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 10:20 AM (IST)

आज पूरे भारत में धूमधाम से दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। सारा साल लोग खुशियों से भरे इस त्योहार का इंतजार करते हैं। घरों में अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन डायबिटीक पेशेंट्स त्योहार का अच्छे से मजा नहीं ले पाते। मीठा न खाने के कारण उनका त्योहार भी फीका पड़ जाता है। लेकिन अगर आप भी डायबिटीक पेशेंट्स हैं तो इस बार आप त्योहार पर इस स्वादिष्ट रेसिपी के साथ मजा ले सकेंगे। आप घर में शुगर फ्री कस्टर्ड एप्पल की खीर बनाकर त्योहार को खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

कस्टर्ड एप्पल - 6 
गुड़ - 200 ग्राम 
उबले चने - 1 कप 
दूध - 1 कप 
बादाम और पिस्ता - 2 चम्मत 
पानी - 4 कप 
इलायची पाउडर - 2 टीस्पून 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप कस्टर्ड एप्पल को धोकर अच्छे से छील लें। 
2. इसके बाद एप्पल के बीज और गूदे को अलग कर लें। 
3. अब उबले हुए चने में थोड़ा सा पानी मिलाकर चने को नर्म कर लें। 
4. एक पैन में गुड़ और इलायची पाउडर डालकर इन दोनों चीजों को पिघला लें। 
5. इसके बाद गुड़ में भुने हुए चने, एप्पल कस्टर्ड का गूदा, दूध सारी चीजें मिला लें। 
6. इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पर पकाएं। 
7. जैसे ही खीर अच्छे से पक जाए तो इसमें बादाम और पिस्ता मिलाएं
8. आपकी शुगर फ्री कस्टर्ड एप्पल खीर बनकर तैयार है। काजू, बादाम, पिस्ता के साथ गर्निश करके सर्व करें। 


 

Content Writer

palak