शादी के बंधन में बंधी सुगंधा, 10 किलो का पहना Wedding Outfit, देखिए Comedian की शादी की रस्में

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 03:17 PM (IST)

टेलीविजन होस्ट व कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा शादी के बंधन में बंध गई हैं। सुगंधा और संकेत की शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए। शादी पंजाब के जालंधर में हुई। सुगंधा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी और रिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की।

सुगंधा ने शादी के लिए पेस्टल कलर का लहंगा चूज किया जिसके साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की। वहीं उनके दूल्हे मियां भी पेस्टल कलर की शेरवानी में नजर आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सुगंधा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटिड है और उनका 10 किलो का वेडिंग आउटफिट होगा। अब सुगंधा ने सच में अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहना इसके बारे में तो अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वही, कपल की खाना खाते हुए भी तस्वीरें वायरल हो रही है। सुगंधा ने खुद अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें उन्होंने येलो व पिंक कलर का आउटफिट पहना है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं शादी होने के बाद दोनों साधारण कपड़ों में भी नजर आए। सुगंधा ने लाल रंग का साधारण कुर्ता, हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था वही संकेत साधारण जींस टी-शर्ट में नजर आए। सुगंधा के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें व वीडियोज भी खूब वायरल हुए थे। 

बता दें कि सुगंधा और संकेत कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

Content Writer

Priya dhir