''Kapil Sharma Show'' के इस काॅमेडियन से सुगंधा ने की सगाई, उड़ी थी अफेयर की खबरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 05:00 PM (IST)

कपिल शर्मा शो की काॅमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अपनी काॅमेडी और मिमिक्री से हर किसी के दिल में खास जगह बनाई है। कुछ सालों पहले दोनों कपिल के शो में काॅमेडी करते दिखाई दिए थे। हालांकि सुनील ग्रोवर से हुई कपिल की लड़ाई के बाद सुगंधा और संकेत ने शो को अलविदा कह दिया था। वहीं अब दोनों ने अचानक से फैंस को चौंका दिया है। जी हां, एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने सगाई कर ली है। 

PunjabKesari

इसकी जानकारी खुद सुगंधा और संकेत ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संकेत संग एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। कैप्शन के साथ काॅमेडियन ने रिंग वाली इमोजी भी बनाई है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

 

वहीं संकेत ने भी सुगंधा संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे मेरी सनशाइन मिल गई। फैंस दोनों की पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं। '

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

 

बता दें दोनों अक्सर अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते थे। वहीं दोनों को कई बार एकसाथ स्पाॅट करते देखा गया लेकिन कभी भी उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static