कॉमेडियन Sugandha Mishra के घर आई नन्हीं परी, पति ने दिखाई बेबी गर्ल की झलक

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2023 - 02:10 PM (IST)

'द कपिल शर्मा शो' से फेमस हुई कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने घर खुशियों का माहौल है। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। जी हां, सुगंध ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए पति संकेत भोसले ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली झलक दिखाई। 

अक्टूबर में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

इस कपल ने अक्टूबर के महीने में प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। बता दें एक्ट्रेस ने शादी की ढाई साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो के जरिए संकेत ने बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। आप भी नजर डालिए इस पोस्ट पर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

सामने आई सुगंधा की बेटी की पहली झलक

पति संकेत भोसले वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि वो बाप बन गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सुंगधा की भी झलक दिखाई, जिनके चेहरे पर बेटी के जन्म की खुशी साफ देखी जा सकती है। संकेत ने अपनी लाडली की पहली फोटो शेयर की, जिसमें वह और सुगंधा अपनी लाडली के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। हालांकि संकेत ने बेटी के चेहरे को इमोजी का इस्तेमाल करके ढका हुआ है। वीडियो के कैप्शन पर नजर डालें तो वहां लिखा है-  "यूनिवर्स ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार का प्रतीक का आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।" रोहित रॉय समेत बाकी सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

सुगंधा मिश्रा का वर्क फ्रंट

सुगंधा को 'द कपिल शर्मा शो' से पॉपुलैरिटी मिली थी। अपनी लाजवाब  कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। कॉमेडी के अलावा सुगंधा एक शानदार सिंगर भी हैं, जो 'सा रे गा मा पा' के मंच पर भी अपनी आवाज का जादू चला चुकी हैं। साल 2021 में उन्होंने कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ शादी रचाई थी।

Content Editor

Charanjeet Kaur