Sudha Murthy से जानें बच्चों को जिंदगी में Successful बनाने के टिप्स, करेंगे आपका नाम रोशन

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 12:43 PM (IST)

इंजीनियर, राइटर और नारायण मुर्ती की पत्नी सुधा मूर्ति बच्चों के लिए प्रेरणादायक कहानियां लिखती है। वो खुद भी बेहतरीन मां हैं और अपने दोनों बच्चे Akshata Murty, Rohan Murty भी इस बात का उदाहरण है। उनके दोनों ही बच्चे बहुत सफल है और अच्छे इंसान भी हैं। कई सारे पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल के अलावा कई सारी extra-curricular एक्टिविटीज करवाते हैं, ताकि वो जिंदगी में टैलेंटेड और सफल बने।अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे भी आत्मविश्वास से भरे और सफल हो तो सुधा मूर्ति की ये टिप्स काम आएंगी।

कभी अपने सपने न छोड़ें

सुधा मूर्ति कहती हैं कि बच्चों को सीखाएं की जीवन में कभी सपने देखने न छोड़े। भले ही उसे पूरा करना भी मुश्किल क्यों न लग रहा हो। कड़ी मेहनत करते रहने से सपने पूरे होते हैं। बच्चे अगर ये बात समझ लें तो वे छोटी- मोटा असफलताओं से घबराना छोड़ देंगे।

हमेशा सीखते रहें

सुधा के अनुसार बच्चों को सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। दुनिया में नई-नई चीजें आती रहती हैं। आप टेक्नोलॉजी से जितना अप टू डेट रहेंगे आपको आगे बढ़ने में उतनी ही आसानी होगी। सीखने से ब्रेन को सजग रहने में मदद मिलेगी।

असफलता से घबराएं नहीं

अपने बच्चों को असफलता से भागना नहीं, बल्कि उसका सामना करना सीखाएं। अगर वो एक प्रयास में असफल हो जाएं तो उन्हें दुबारा कोशिश करने के लिए प्रेरित करें। ऐसा करने से बच्चों में आत्मविश्वास आएगा और फिर उन्हें जिंदगी में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। 

दूसरों को महत्व दें

सुधा मुर्ति कहती हैं केवल अपने बारे में सोचें, ये सही नहीं है। हम समाज में रहते हैं इसलिए दूसरों की भावनाओं और जरूरतों की कद्र करना जरूरी है। अपने आप में सिमटा हुआ आदमी कभी बहुत आगे नहीं जा सकता है। इसलिए अपने बच्चों को दूसरों की भावनाओं को समझना और उसकी कद्र करना सिखाएं।

Content Editor

Charanjeet Kaur