Achievers: भारत के इन 11 दिग्गज IItians ने दुनियाभर में किया भारत का नाम रोशन

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 03:18 PM (IST)

कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ कुछ भी हासिल किया जा सकता है, इस बात के आपको देश में कई सारे उदाहरण मिल जाएंगे। भारत में ऐसे कई दिग्गज लोग हैं जिन्होंने नतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा हासिल करके बड़ी-बड़ी कंपनियों में अपनी जगह बनाई है। यह दिग्गज भारतीय आईआईटी के छात्र रह चुके हैं। आईआईटी से पड़े इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ लक्ष्य को पूरा करके भारत का नाम रोशन किया। आज आपको ऐसे ही 11 दिग्गज भारतीय लोगों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इनकी सफलता के बारे में...  

अरविंद केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से अपना ग्रेजुएशन कंपलीट किया है। दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री 16 अगस्त, 1968 को हरियाणा के सिवानी में जन्मे थे। केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजएशन की पढ़ाई पूरी की थी। 

रघुराम गोविंदा राजन

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम गोविंदा ने भी आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कंप्लीट की है। 1985 में ग्रेजुएशन लेवल पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्र के रुप में निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। 

विनोद खोसला 

खोसला वेंचर्स के सह संस्थापक और सन माइक्रोसिस्टम्स के सह संस्थापक विनोद खोसला ने भी आईआईटी दिल्ली ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। 2014 की फोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार, विनोद खोसला संयुक्त राज्य अमेरिका के 400 सबसे अमीर लोगों में शामिल थे। 

दीपिंदर गोयल 

दीपिंदर गोयल जो की भारत की सबसे बड़ी फूड डिलीवरी एप जोमैटो के फाउंडर और सीईओ हैं उन्होंने भी आईआईटी दिल्ली से गणित और कंप्यूटर में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की थी। दीपिंदर साल 2005 में आईआईटी से ग्रेजुएट हुए थे। 

चेतन भगत 

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें 5 पॉइंट समवन, 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ और हाफ गर्लफ्रेंड के लेखक चेतन भगत भी दिल्ली आईआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हैं। बहुत से कम लोग जानते हैं कि चेतन लेखक होने के साथ-साथ एक इंजीनियर भी हैं। चेतन ने आईआईएम अहमदबाद से बिजनेस  ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री प्राप्त की थी। 

एन.आर.नारायण मूर्ति 

इन्फोसिस कंपनी के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष एन.आर. नारायण मूर्ति ने 1969 में आईआईटी कानपुर से मास्टर की डिग्री पूरी की थी। 2008 में एन.आर.नारायण मूर्ति को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 2012 में फॉर्च्यून पत्रिका के 12 महानतम उद्यमियों में भी उनका नाम शामिल था। 

सुंदर पिचाई

गूगल अल्फाबेट के सीईओ  सुंदर पिचाई एक ऐसा नाम है जिसे कोई भी पहचान की जरुरत नहीं है। एक मामूली से सफर से शुरुआत करने तक इतना बड़ा मुकाम हासिल करने से साफ पता चलता है कि उनकी कड़ी मेहनत कितना रंग लाई है। पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जी इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। 10 अगस्त 2015 मे सुंदर पिचाई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के सीईओ बने। उनकी गिनती आज दुनिया के सबसे सफल पेशेवरों में से होती है। 

सचिन बंसल 

भारत की सबसे बड़ी ईकामर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ सचिन बंसल ने भी साल 2005 में आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। 

भाविश अग्रवाल 

ओला कैब्स के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने भी आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है। 2018 में भाविश को टाइम पत्रिका के द्वारा 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था। 

जितेंद्र कुमार 

'पंचायत' फिल्म के अभिनेता और कई फिल्मों व टीवी सीरियल्स में काम करने वाले जितेंद्र कुमार ने भी खड़गपुर आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा जितेंद्र ने आईआईटी केजीपी में हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रामेटिक्स सोसाइटी में गर्वनर का पद भी संभाला था। 

रोहित बंसल 

ई-कॉमर्स स्नैपडील के सीईओ रोहित बंसल ने भी आईआईटी दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की है। 


 

Content Writer

palak