ये हैं पानी में डूबे 6 शहर, जिनमें भारत का शहर भी शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 05:48 PM (IST)

आपने दुनिया के खूबसूरत और प्राचीन शहरों के बारे में तो कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे है जो जलमग्न हो गए। यह शहर प्रकृति तो कई बार इंसानों के कारण पानी में डुब चुके है। इनमें से कुछ शहरों को तो हम भूल चुके है लेकिन कुछ के नाम आज भी सुनने को मिल जाते है। तो चलिए आज हम आपको 6 ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप स्कूबा सूट पहन देख सकते है और इनका इतिहास भी जानने का मौका भी मिलेगा। 

 

1. क्लियोपेट्रा का अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट

पुरातन काल के इजिप्ट शहर में क्लियोपेट्रा नामक रानी राज किया करती थी। यह शहर समुंद्र में लुप्त हो चुका था लेकिन सन् 1998 में पुरातत्ववेत्ताओं की टीम ने लगभग 1600 वर्ष पुराने इस शहर को समुंद्र के नीचे खोज निकाला। इतिहास कारों को मानना है कि भारी भुकप के प्रवाह की वजह से यह शहर डुब गया था लेकिन आज भी इस शहर की पुरानी मूर्तियों, मंदिरों के साथ-साथ क्लियोपेट्रा की मूर्तियां भी देख सकते है। 


2. पोर्ट रॉयल, जमैका


किसी समय में दुनिया का सबसे हलचल भरा शहर हुआ करता था, आज उसे समुंद्र की लहरों ने अपने भीतर जज्ब कर लिया। माना जाता है कि सन् 1692 में भारी भूंकप की वजह से यह शहर समुंद्र में समा गया था,  इस तबाही की वजह से लगभग 2000 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई थी। 


3. पैवलोपेत्री, ग्रीस


यह शहर भी भूकंप के कारण ही समुंद्र में डुब चुका है। लगभग 1000 ईसा पूर्व का यह शहर इतिहास का सबसे पुराना जलमग्न शहर कहलाता है। सन् 1967 में यूनिवर्सिटी की टीम ने खोज निकाला था। यह शहर आज भी जल के भीतर इस तरह सुरक्षित है कि मानो जैसे यह शहर कुछ समय पहले ही जलमग्न हुआ हो। 


4. द्वारका, भारत


हिन्दू धर्म में प्रचलित कथाओं में द्वारका कभी श्री कृष्ण का शहर हुआ करता था। इस पुरातन शहर का जिक्र महाभारत और कई पुराणों सुनने को मिलता है। बताया जाता है कि इस शहर के महलों में चांदी और सोने का भरपूर इस्तेमाल किया जाता था, वहीं श्री कृष्ण की मौत के बाद यह शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता चला गया। 


5. योनागुनी-जिमा के पिरामिड्स, जापान


इतिहासकार आज भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए कि जापान के द्वीप पर बसा यह शहर मानव द्वारा बसाया गया था या फिर प्रॉकृति का अनूठा संगम था। इस जलमग्न शहर को देखकर लगता है कि मानों से मानव द्वारा निर्मित किया गया हो। डाइविंग करने वालों के लिए यह डूबा हुआ शहर पसंदीदा जगह है। 


6. क्विनडाओ झील की लॉयन सिटी, चीन


चीन का यह जलमग्न शहर दुनिया के कुछ बेहतरीन शहरों में शुमार है। यह शहर धरातल से लगभग 85 से 131 फीट की गहराई पर स्थित है। यह शहर सन् 1950  में बांध बनाते समय डूब चुका था। बताया जाता है कि यह शहर हन राजवंश द्वारा बसाया गया था। 

Punjab Kesari