सिंपल साड़ी में सेक्सी दिखने के लिए ट्राई करें, ब्लाउज के ये ट्रैंडी डिजाइन्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 04:57 PM (IST)

शादी हो या फंक्शन साड़ी को हर जगह पर पहना जा सकता है। साड़ी को किसी भी उम्र और कद की लड़कियां पहन सकती हैं। साड़ी में आपका लुक ब्लाउज पर निर्भर करता है। स्टाइलश ब्लाउज सिंपल सी साड़ी को भी खूबसूरत लुक देता है। आज हम आपको  ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे। जो आपको ग्लैमरस लुक देंगे। आइए देखते है कुछ ट्रैंडी और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स। 

 

1. ब्लाउज के बैक में राउड कट भी लगवा सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज पार्टी और फंक्शन में आपको दूसरों से अलग दिखाएगा। 

2. आप चाहे तो कट में लटकन भी लगवा सकती हैं।

3. ब्लाउज की बाजुओं को सिंपल रखने की बजाए। उन में इस तरह से कट लगवाएं। ये कट आपके ब्लाउज को स्टाइलिश दिखाएगा।

4. राजस्थानी डिजाइन में भी ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज पर खूब जचेगा।

5. ब्लाउज के बैक में क्रिस क्रास डिजाइन बनवाएं।

6. फुल स्लीव और कोलर वाला ब्लाउज भी आप पर अच्छा लगेगा।

Punjab Kesari