ननद की शादी में दिखना है गॉर्जियस तो ट्राई करें ये Stylish Sarees

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 03:42 PM (IST)

शादी का मौका लड़कियों के लिए बहुत ही खास होता है। वह इस दौरान संजने संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। चाहे शादी किसी की भी हो लड़कियां हर चीज एकदम परफेक्ट चाहती है। खासकर भाभी के लिए ननद की शादी बहुत ही खास होती है। आप भी अगर ननद की शादी में साड़ी के लिए कंफ्यूज हो रही हैं तो यहां से आइडियाज ले सकती हैं....

ट्रेडिशनल साड़ी

अगर आप कुछ ट्रेडिशनल साड़ी पहनना चाहती हैं तो अनुष्का शर्मा के जैसे ग्रीन कलर की यह साड़ी आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप लुक और हाई बन जुड़ा करके आप शादी में ओर भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

पिंक साड़ी

आप जाहन्वी कपूर जैसे शादी में पिंक साड़ी शादी में ट्राई कर सकती हैं। बालों में मांगटीका और ओपन हेयरलुक के साथ आप शादी में अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

शिमरी साड़ी 

आप करीना के जैसे शिमरी शादी भी ननद की शादी में पहन सकती हैं। बालों में कर्ल करके ओर ओपन हेयर लुक के साथ आप अपना मेकअप लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

शीयर साड़ी 

आप शीयर साड़ी भी शादी में ट्राई कर सकती हैं। सारा अली खान के जैसे बैंगनी कलर की यह साड़ी आप शादी में डालकर ओर भी गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

सिल्क साड़ी  

अगर आपको सिल्क पसंद है तो आप अदिति राओ हैदरी की तरह यह लुक शादी में ट्राई कर सकती हैं। माथे पर बिंदी ओर बालों में गजरा लगाकर इस तरह का लुक आप शादी में कंप्लीट कर सकती हैं। 

स्टाइलिश साड़ी 

अगर आप शादी में कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो सोनम का यह लुक ट्राई कर सकती हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ओर ओपन हेयल लुक के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

Content Writer

palak