ईद पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं ये Stylish Outfits, देखकर हर कोई करेगा लुक की तारीफ

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 12:47 PM (IST)

इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोगों को सबसे पाक महीना रमजान चल रहा है। पूरे महीने रोजा रखकर ईद के साथ यह त्योहार खत्म होता है। ईद पर लोग घरों में कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं इसके अलावा त्योहार पर नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं ताकि वह इस दौरान सुंदर दिख सकें। खासकर लड़कियों को ईद के आउटफिट खरीदने में परेशानी आती है ऐसे में अगर आप भी ईद पर कुछ स्पेशल और स्टाइलिश डालने की सोच रही हैं तो इस तरह के आउटफिट्स कैरी कर सकती हैं। 

मौनी रॉय का यह पिंक अनारकली सूट ईद पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। साथ में हैवी ज्वेलरी और डॉर्क मेकअप के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

हिना खान का यह प्लाजो सूट भी आप ईद पार्टी के लिए वियर कर सकती हैं। साथ में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और लाइट मेकअप के साथ आप पार्टी में सबसे अलग लुक ट्राई कर सकती हैं। 

अगर आप सूट पहनने की सोच रही हैं तो पंजाब की कैटरीना कैफ यानी की शहनाज गिल की यह ऑल ब्लैक सूट भी एकदम परफेक्ट रहेगी। बालों में बन बनाकर और कानों में हैवी ईयररिंग्स कैरी करके आप पार्टी की जान बन सकती हैं। 

करीना कपूर का यह न्यूड गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क गरारा सूट भी ईद के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। साथ में हैवी ग्रीन का नेकलेस कैरी करके आप ईद में सबसे हटके लुक ट्राई कर सकती हैं। 

अगर आप ईद में कुछ वेस्टर्न वियर करना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर के जैसे व्हाइट टॉप और लाइट मल्टी कलर की स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। कानों में हैवी ईयररिंग्स कैरी करके आप अपना ईद पार्टी लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

हिना खान का पिंक कलर का फ्रॉक सूट भी ईद पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। बालों में बन बनाकर और कानों में हैवी ईयररिंग्स कैरी करके आप ईद में सबसे गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

कृति सेनन का यह फ्लोरल वर्क गरारा सूट भी ईद के लिए बेस्ट है। मैचिंग चूड़ियां और मिड पार्टेड हेयर्स के साथ आप पार्टी में सबसे  हटके लुक ट्राई कर सकती हैं। 

Content Writer

palak