लड़कियां जरूर ट्राई करें ये क्यूट और स्टाइलिश नाइटवेयर्स

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 08:15 PM (IST)

फैशनः अधिकतर लड़कियां लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती हैं। वह नाइट वेयर्स खरीदते समय भी स्टाइल और ट्रैंड का पूरा ख्याल रखती हैं। लड़कियां एेसी नाइट वेयर्स खरीदना पसंद करती हैं जो कम्फर्ट और स्टाइलिश हो। आज हम आपको कुछ नाइट वेयर्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पहनना अक्सर लड़कियों को पसंद होता हैं। 

1. केप्री सेट
विंटर सीजन में क्रेपी सेट बैस्ट स्लीपवेयर है। इससे पहनने से आप ठंड से बच सकते है। 

2. नाइट गाउन
अधिकतर महिलाएं नाइट गाउन पहनना पसंद करती हैं। नाइट गाउन कई तरह के प्रिंट्स में पाए जाते हैं। मार्किट में विंटर सीजन के लिए कई नाइट गाउन अवेलेबल होते हैं,जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

3. पायजामा सेट
पायजामा सेट बहुत ही कम्फर्टेबल नाइटवियर है। इस पहनकर आप काफी कूल और फंकी लुक पा सकती है। 

4. प्रिंटिड नाइटवियर
आजकल की लड़कियां प्रिंटिड नाइटवियर पहनना पसंद करती हैं। इसे पहनकर काफी कूल लुक आती है। इसमें ठंड भी नहीं लगती। आप अपनी पसंद के प्रिंट का नाइटवियर खरीद सकती है।
 

Punjab Kesari