सोनम से सिखें ड्रैस को वियर करने के अलग-अलग तरीके

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 06:57 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर दिनों-दिन और भी स्टाइलिश होती है। सोनम कपूर को कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। वह हमेशा नई लुक में लोगों के सामने आती है। वैसे कई बार उनके इस एक्सपेरिमेंट से उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ा लेकिन वह अपने स्टाइल से सभी बॉलीवुड डीवाज को मात देती है। 

रेड कारपेट हो या फिर शादी फंक्शन सोनम हमेशा सबसे यूनिक आउटफिट वियर करती है जिससे वह सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। हाल में ही सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका रेटरो स्टाइल देखने को मिला। फोटो में सोनम ने ब्लैक और व्हाइट कलर का आउटफिट वियर किया था। आउटफिट के साथ सोनम का हेयरस्टाइल काफी अच्छा लग रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी और उनका विंग आईलाइनर लगाया हुआ था। 

ज्वैलरी में सोनम ने कान में एयरक्लिप और गले में नेकलेस पहना हुआ था। ऑलओवर सोनम स्टाइलिश दिख रही थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी सोनम को कई बार स्टाइलिश लुक में देखा गया है। आज हम आपको सोनम की कुछ तस्वीेरें दिखाने जा रहे है जिसमें वह कमाल की दिख रही है। 
 

Punjab Kesari