दुर्गा पूजा में होने वाली हैं शामिल तो ट्राई करें ये स्टाइलिश Lehnga, लुक में लग जाएंगे चार-चांद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2023 - 12:41 PM (IST)

इन दिनों नवरात्रि चल रहे हैं। भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां की आराधना कर रहे हैं। वहीं देशभर में मां दुर्गा की पूजा के पंडाल भी सजाए जाते हैं। दुर्गा पूजा को लेकर महिलाएं काफी एक्साइटेड होती है। इस दौरान वह बंगाली तरीके से सजती संवरती है। ऐसे में अगर आप भी दुर्गा पूजा में संजने संवरने और कुछ ट्रेडिशनल पहनने की सोच रही हैं तो आज आपको कुछ ऐसे लहंगे दिखाते हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।   
 
आलिया भट्ट का यह गुलाबी लहंगा आप दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। इस पर की गई हैवी एंब्रॉयडरी और वर्क आपको एक अलग लुक देगा। स्टोन ज्यूलरी और खुले बालों के साथ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

सारा अली खान का यह मैटालिक गोल्डन कलर का लहंगा आप दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। सिंपल चौकर, लाइट मेकअप और गले में सिंपल नेकपीस के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

अगर आप कुछ लाइटवेट पहनने का सोच रही हैं तो शमिता शेट्टी का यह पिंक प्रिंटेड लहंगा परफेक्ट रहेगा। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और गले में नेकपीस के साथ आप दुर्गा पूजा में गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

जाह्नवी का यह लाइट वेट कलरफुल लहंगा आप दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। गले में सिंपल नेकपीस, डॉर्क नेकपीस, खुले बालों के साथ आप गॉर्जियस दिख सकती हैं।

रेड कलर अगर आप दुर्गा पूजा में पहनना चाहती हैं तो कैटरीना कैफ का यह लहंगा पहन सकती हैं। कानों में ग्रीन ईयररिंग्स, बालों को स्ट्रेट करके और लाइट मेकअप के साथ आप गॉर्जियस दिख सकती हैं।

आथिया का यह गोल्डन और लाइट ब्लू कलर का लहंगा आप दुर्गा पूजा में पहन सकती हैं। कानों में ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स, बालों में बन और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

व्हाइट लहंगा अगर आप पहनने की सोच रही हैं तो खुशी कपूर का यह स्टोन वर्क लहंगा पहन सकती हैं। बालों में चोटी, मैचिगं नेकपीस और ईयररिंग्स व डॉर्क मेकअप के साथ आप सबसे हटके लुक ट्राई कर सकती हैं।

 
   

 


 

Content Writer

palak