कैजुअल आउटिंग के लिए स्टाइलिश हैट और कैप Ideas
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 12:32 PM (IST)
गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ धूप से बचना भी जरूरी होता है। यही वजह है कि आजकल सेलिब्रिटी फैशन में हैट और कैप्स समर लुक का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये सिर्फ फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि तेज धूप से बचाने में भी मदद करते हैं। बीच वेकेशन हो, एयरपोर्ट लुक या कैजुअल आउटिंग एक स्टाइलिश हैट पूरे लुक को ग्लैमरस बना देती है। चलिए जानते हैं गर्मियों के लिए स्टाइलिश Hat And Cap Fashion Ideas

स्ट्रॉ हैट (Straw Hat)
बीच वेकेशन और समर आउटिंग के लिए स्ट्रॉ हैट सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।यह फ्लोरल ड्रेस और मैक्सी आउटफिट्स के साथ बेहद स्टाइलिश लगती है।

बेसबॉल कैप
कैजुअल और स्पोर्टी लुक के लिए बेसबॉल कैप परफेक्ट रहती है। इसे जींस, टी-शर्ट और co-ord sets के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

बकेट हैट
Bucket hats आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये cute, trendy और धूप से बचाने वाले दोनों होते हैं।

ट्रकर कैप्स (Trucker Caps)
ये कूल एंड स्पोर्टी कैप्स में जाली होने के कारण ये गर्मियों में आरामदेह होती हैं। इसे कैज़ुअल टी-शर्ट, डेनिम जींस और स्नीकर्स के साथ पहनें।

सन वाइज़र
अगर आप रनिंग, गोल्फ या टेनिस खेल रहे हैं, तो सिर के ऊपर से खुली हुई वाइज़र कैप्स सबसे सही रहती हैं।

फ्लैट कैप्स
क्लासी और फॉर्मल-कैज़ुअल लुक के लिए पतले सूती कपड़े की फ्लैट या आइवी कैप्स बहुत अच्छी लगती हैं।

पेस्टल और न्यूट्रल कलर चुनें
व्हाइट, बेज, क्रीम, बेबी पिंक और पेस्टल ब्लू जैसे रंग गर्मियों में ज्यादा फ्रेश और एलिगेंट लगते हैं।

