दिनों-दिन बदलता जा रहा है सोनाक्षी का ड्रैसिंग स्टाइल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2017 - 06:36 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ने अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया है। बहुत समय पहले सोनाक्षी की बॉडी इतनी स्लिम नहीं थी और वह ज्यादातर गाउन में ही नजर आती थी। अब सोनाक्षी ने अपनी बॉडी को पूरी तरह फिट कर लिया है। जी हां, यह हम नहीं सोनाक्षी की लेटेस्ट तस्वीरें कह रही हैं। 

एयरपोर्ट लुक हो या फिर पार्टी लुक सोनाक्षी हमेशा ही स्टाइलिश दिखती है। उनकी बॉडी को देखकर लगता है कि उन्होंने काफी मेहनत की है। उनकी लुक में इतना बदलाव देखकर हर कोई हैरान है। इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी आए दिन नई तस्वीर शेयर करती है जिसमें वह काफी स्लिम दिखाई देती हैं। उनका ड्रैसिंग सेंस भी काफी बदल गया है। उनकी कई तस्वीरें एेसी है जिसमें उनका आई मेकअप बहुत ही खूबसूरत है। अब सोनाक्षी डेनिम और शाट्स पहने दिखाई देती है। 

सोनाक्षी के इस नए लुक को उनके फैंन ने काफी पसंद किया है। लड़कियां उनके इस लुक फुल ऑन कॉपी कर रही हैं। यही नहीं, लोग उनसे फिटनेस को देखकर खुद को फिट रखने की कोशिश भी कर रहे हैं। ट्रैडिशनल हो या वेस्टर्न सोनाक्षी हर लुक से लोगों को अपनी दीवाना बना रही है। चलिए आज हम आपको सोनाक्षी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिनमें उनकी फिटनेस को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
 

Punjab Kesari