डेनिम के साथ अपने वॉर्डरोब को करें अपडेट, बॉलीवुड डिवाज से लें Styling Tips

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:05 PM (IST)

फैशन कितना भी पुराना क्यों ना हो लौटकर जरुर आता है। जैसे डेनिम, यह सबसे वर्सेटाइल फैब्रिक में से एक है। तभी तो हर किसी की पहली पसंद डेनिम ही बन चुका है। इसकी खास बात यह है कि इसे माैसम में कैरी किया जा सकता है।  डेनिम जींस तो लगभग हर लड़की के वॉर्डरोब में होती ही है लेकिन अब मार्किट में ऑवरसाइज डेनिम शर्ट, जंपसूट, ड्रेसेज और शर्ट आदि की अच्छी वेरायिटीज भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी डेनिम के साथ स्टाइिल करने की सोच रही हैं तो बॉलीवुड डिवाज से आइडिया लेना ना भूलें। चलिए डालते हैं बेस्ट डेनिम लुक्स पर एक नजर। 

कियारा लुक

अगर आप अपने स्टाइल से रॉक करना चाहती हैं तो कियारा की तरह ऑल ओवर डेनिम कैरी कर  सकती हैं। डेनिम पैनल के साथ जैकेट का डबल-लेयर्ड कॉलर उनके लुक को क्लासी बना रहा था। मैचिंग पर्स और जॉगर्स के साथ आप अपने पूरे लुक को खस बना सकती हैं। 


करीना लुक

बाॅलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा करीना कपूर का कैजुअल अवतार फैंस को बेहद पसंद आता है। डेनिम जंपसूट लुक में वह काफी क्यूट लग रही थी। सफेद स्नीकर्स के इस आउटफिट को कैरी कर आप भी कूल लग सकती हैं। 

कैटरीना लुक

कैटरीना कैफ भी डेनिम में कहर ढा चुकी है। व्हाइट टी शर्ट डेनिम जींस के साथ लॉन्ग डेनिम जैकेट में उनका लुक काफी स्मार्ट लग रहा था। एक्ट्रेस ने इसे ब्लैक शेड्स के साथ राउंड किया था।


अनुष्का लुक

डेनिम शर्ट को आप डिफरेंट तरीकों से स्टाइल करके अपने लुक को खास बना सकती हैं। अनुष्का शर्मा भी डेनिम जींस और फुल स्लीव शर्ट में काफी कंफर्टेबल लग रही रही थी। इस केजुअल लुक के साथ उन्हाेंने व्हाइट शूज कैरी किए। 


सोनम लुक

हर लड़की के पास उसके वॉरड्रोब में कम से कम एक डेनिम की ओवरसाइज्ड शर्ट जरूर होनी चाहिए। इसे सोनम कपूर की तरह आप ब्लैक पैंट के साथ टीमअप कर सकती है। ये कंफर्टेबल होने के साथ- साथ आपके लुक को यूनिक भी बना देगी। 

आलिया लुक 

अगर आप  बॉसी लुक की तलाश में हैं तो आलिया की तरह ब्लैक टीशर्ट पर गहरे नीले रंग की डेनिम जैकेट कैरी कर सकती हैं। उन्होंने अपने लुक को  डेनिम ब्लू जींस और हाई हील लॉन्ग बूट्स के साथ कंपलीट किया था। 

Content Writer

vasudha