शादी में सिर्फ Red ही नहीं, White लंहगा भी दे सकता है आपको Stylish Look

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 01:32 PM (IST)

शादी एक ऐसा खास मौका होता है यहां सारे परिवार के सदस्य, दोस्त और रिश्तेदार मिलकर एक-दूसरे की खुशी को दौगुणा कर देते हैं। इस मौके पर शादी वाली लड़की ही नहीं बल्कि उसकी बहनें और दोस्त भी चाहती हैं कि वह शादी में सुंदर लगे। शादी में आप सिर्फ रेड, मैरुन या फिर पिंक ही नहीं बल्कि व्हाइट लहंगे भी अपनी दोस्त की शादी में ट्राई कर सकती हैं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस से व्हाइट लुक के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ व्हाइट लुक्स के बारे में...

प्रियंका चौपड़ा

आप प्रियंका चौपड़ा की तरह शादी में ऑल व्हाइट लुक कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के इस लंहगे की चोली पर  सिल्वर कलर का मिरर वर्क है और लहंगे पर फ्लोरल डिजाइन बने हुए हैं। प्रियंका का यह व्हाइट लहंगा अर्पिता मेहता की कलेक्शन से लिया गया है। व्हाइट के साथ आप गोल्डन या फिर सिल्वर कलर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

करीना कपूर 

करीना कपूर ने थोड़ी देर पहले हुई रणबीर और आलिया की शादी में व्हाइट और लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस का यह लहंगा मनीष मल्हौत्रा की कलेक्शन में से था। उन्होंने लहंगे के साथ बहुत ही लाइट ज्वैलरी कैरी की थी। करीना ने थोडे़ बालों में फ्रैंच करके बाकी बालों को खुला छोड़ा था। आप भी एक्ट्रेस की इस लुक से अपनी बेस्टफ्रेंड की शादी के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। 

कियारा अडवाणी

फिल्म शेरशाह से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने भी सिंपल व्हाइट लहंगे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। कियारा ने सिंपल लहंगे के साथ येलो कलर का दुपट्टा लिया था और गले में चौकर वाला नैकलेस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। कियारा ने लहंगे के साथ बाल खुले छोड़े थे। आप भी एक्ट्रेस की तरह लहंगे के साथ बाल खुले छोड़ सकते हैं। 

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था। उनके लहंगे में गोल्डन कलर की एम्ब्रोइडरी थी। जिससे एक्ट्रेस की लुक को चार-चांद लग गए थे। एक्ट्रेस ने बालों में जुड़ा बनाकर सफेद फूलों का गजरा बालों में कैरी किया था। 

जाह्नवी कपूर 

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर से भी आप व्हाइट लहंगे की लुक ट्राई कर सकती हैं। जाह्नवी ने व्हाइट लहंगे और गोल्ड ग्रीन ज्वेलरी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। जाह्नवी ने गले में गोल्डन और ग्रीन कलर का नैकलेस भी डाला था साथ ही  गोल्डन कलर का पर्स साथ में कैरी किया था। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक की तरह व्हाइट और गोल्डन लहंगा अपनी बहन या फिर दोस्त की शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

तारा सुतारिया 

तारा ने भी व्हाइट और सिल्वर कलर के लंहगे के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ मैच करता हुआ व्हाइट और सिल्वर पर्स भी कैरी किया था। उन्होंने बालों में जुड़ा करके गजरा लगाया था। आप भी उनकी इस लुक से इंस्पायर होकर सिल्वर और व्हाइट लहंगा कैरी कर सकती हैं। 

Content Writer

palak