Met Gala 2017 ट्रेंच कोट गाउन में प्रियंका का दिखा स्टनिंग लुक

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2017 - 05:19 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा Met Gala Award 2017 के रेड कार्पेट में दिखाई दीं। आपको बता दें कि यह अवार्ड फंक्शन न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। अवार्ड फंक्शन में प्रियंका ने Ralph Lauren Collection का ट्रेंच कोट गाउन पहना हुआ था। ट्रेंच कोट गाउन की कॉलर काफी बड़ी थी,जो प्रियंका के नेकलाइन को हाईलाइट कर रही थी।

गाउन की कमर पर बेल्ट भी लगी हुई थी। प्रियंका ने गाउन के साथ ब्लैक प्लेटफॉर्म बूट्स वियर किए हुए थे। हेयरस्टाइल में उन्होंने हेयर बन बनाया हुआ था। गाउन के साथ प्रियंका ने सिल्वर इयररिंग पहने हुए थे और मेटैलिक मेकअप किया हुआ था। 

अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई। दीपिका ने लाइट गाउन वियर किया था,जिसके साथ उन्होंने सिंपल हेयरबन बनाया हुआ था। फुटवियर में दीपिका ने ब्लैक कलर की हील्स वियर की हुई थी। 



Deepika in Gown

Punjab Kesari