सलमान की बर्थ डे पार्टी में कुछ इस लुक में नजर आईं ईशा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 02:02 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड के मशहूर सुलतान सलमान खान का कल बर्थ डे था। सलमान ने नवी मुंबई के पनवेल में अपने फॉर्म हाउस में बर्थ डे की पार्टी भी दी, इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान की बर्थ पार्टी में अलग लुक में दिखाई दीं। ईशा गुप्ता भी इस पार्टी में नजर आईं।   

पार्टी में ईशा का लुक काफी स्टनिंग था। उन्होंने वेलवेट ड्रैस पहनी हुई थी, जोकि Lola By Suman B लेबल की थी। ड्रैस में ईशा बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। उनकी बॉडी के हिसाब से हॉल्टर नेक ड्रैस उन पर काफी जंच रही थी। ड्रैस की कमर पर एक बेल्ट लगी हुई थी।

उनकी टी लैथ ड्रैंस सिंपल थी जिसमें ईशा बहुत ही सुंदर दिख रही थी। ड्रैस के साथ ईशा ने हील्स वियर की थी। मेकअप की बात करें तो ईशा ने ड्रैस के साथ काफी हैवी मेकअप किया था। ऑल ओवर ईशा पार्टी में परफैक्ट लुक में नजर आईं। आपको ईशा का लुक कैसा लगा।
 

Content Writer

Vandana