"CBSE वाले इस बार हार्ट अटैक ही देंगे.." 12वीं के रिजल्ट के इंतजार में स्टूडेंट ने शेयर किए Memes

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 06:00 PM (IST)

नारी डेस्क: जैसे-जैसे CBSE 12वीं कक्षा के नतीजों की तारीख नजदीक आ रही है, छात्रों में घबराहट बढ़ती जा रही है, जिसके चलते वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फरवरी और मार्च के बीच हुई परीक्षाओं के नतीजे 11 से 17 मई के बीच जारी होने की उम्मीद है। प्रतिशत को लेकर डर के बीच, इंस्टाग्राम छात्रों की शिकायतों से भरा पड़ा है, जो सीबीएसई से जल्द से जल्द परिणाम जारी करने का आग्रह कर रहे हैं। 

PunjabKesari
 इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा गया, “सीबीएसई रिजल्ट नहीं, हार्ट अटैक देना चाहता है।” वही एक ने मजाक भरे लहजे में लिखा- "सीबीएसई वालो को हमारी कॉपी चेक करने में इतना समय लग रहा है, जबकी हमने कम लिखा, उनका काम आसान कर रखा है।" कई छात्र CBSE की वेबसाइट को बार-बार रिफ्रेश करने, महीनों की तैयारी के बावजूद कम नंबर आने के डर और नतीजे घोषित होने के बाद माता-पिता के साथ होने वाली बातचीत की कल्पना करते हुए जोक्स भी पोस्ट कर रहे हैं।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट में लिखा था- “दोस्तों, सच कहूं तो 12वीं के रिजल्ट को लेकर काफी डर लग रहा है। कभी लगता है सब ठीक होगा, कभी अचानक ओवरथिंकिंग शुरू हो जाती है  क्या होगा, कितने मार्क्स आएंगे, कौन सा आंसर गलत लिखा होगा, कहाँ मार्क्स कटेंगे। यह वेट वाला फेज ही सबसे ज्यादा स्ट्रेसफुल लग रहा है। तुम लोगों का क्या हाल है।” यूज़र्स के एक ग्रुप ने हर दिन ऑनलाइन अनऑफिशियल रिजल्ट डेट्स चेक करने के बारे में रिलेटेबल पोस्ट भी शेयर किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static