स्ट्राइप्स का एवरग्रीन फैशन, समर सीजन के लिए है बेस्ट ऑप्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 01:24 PM (IST)

फैशन की दुनिया में कुछ स्टाइल एवरग्रीन होते हैं जैसे कि स्ट्राइप। स्ट्राइप कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता और इसकी खास बात यह है कि आप इसे किसी भी फंक्शन में और किसी भी अन्य स्टाइल के साथ मैच करके पहन सकते हैं। वही हर लड़की की वॉडरोब में आपको कोई ना कोई स्ट्राइप ड्रेस तो मिल ही जाएगी। एक बार फिर स्ट्राइप का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड दीवाज भी इन दिनों स्ट्राइप आउटफिट्स कैरी किए नजर आ रही हैं। हाल में ही मलाइका एयरपोर्ट पर स्ट्राइप आउटफिट पहने दिखी थी। वही समर सीजन के लिए यह बिल्कुल बेस्ट स्टाइल है लेकिन स्ट्राइप को कैरी करने का भी एक तरीका होता है, अगर आप गलत स्ट्राइप चुनेंगी तो लुक स्टाइलिश की बजाए खराब दिखेगी। चलिए कुछ ट्रेंडी स्ट्राइप और उन्हें कैरी करने का आपको सही तरीका बताते हैं।

ब्रेटन स्ट्राइप्स

ब्रेटन स्ट्राइप्स का फैशन काफी पुराना है। इसमें एक डार्क और एक लाइट स्ट्राइप का यूज किया जाता है। विदेशी महिलाएं इस तरह के स्ट्राइप्स को काफी पसंद करती हैं। प्रिंसेस केट मिडलटन भी ब्रेटन स्ट्राइप पहने कई बार नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ब्रेटन स्ट्राइप टॉप के साथ प्लेन पैट्स वियर की थी और उनकी उस लुक को बहुत पसंद किया गया था। वहीं ये स्ट्राइप आपको कैजुअल के साथ एलीगेंस सी लुक देते हैं।

कलर ब्लॉक्ड स्ट्राइप्स

कलर ब्लॉक्ड स्ट्राइप्स में मोटी, बोल्ड और अलग-अलग रंगों की स्ट्राइप्स का फैशन देखने को मिलता है। कलर ब्लॉक्ड स्ट्राइप्स टॉप व ड्रेसेज लड़कियों को काफी पसंद आती है। केजुअल आउटिंग के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं जो लडकियां यंग और गर्लिश लुक चाहती हैं उन्हें इस तरह के कलरफुल स्ट्राइप्स ड्रेसेज ट्राई करनी चाहिए।


मिनी-माइक्रो स्ट्राइप्स

इसमें स्ट्राइप बहुत पतली व बारीक होती हैं इसी लिए इन्हें मिनी-माइक्रो स्ट्राइप्स कहते हैं। इसे आप बोल्ड प्रिंट्स जैसे एनिमल, कार्टून या पोल्का डॉट्स के साथ कंट्रास्ट करके कैरी कर सकते हैं। जैसे स्ट्राइप टॉप के साथ एनिमल या पोल्का डॉट्स वाली स्कर्ट या पैंट्स पहनी जा सकती हैं। इस प्रिंट में आप सूट व साड़ी भी ट्राई कर सकते हैं।

वर्टिकल और जिग-जैग स्ट्राइप्स

ड्रेस में स्लिम दिखना चाहती है तो वर्टिकल स्ट्राइप ड्रेस पहने। इससे आप पतली दिखेंगी। वर्टिकल स्ट्राइप टॉप या पैट्स को भी आप अपनी वॉडरोब में शामिल कर सकती है। सोनम कपूर और नोरा फतेही भी वर्टिकल स्ट्राइप में कई बार दिख चुकी है। लड़कियों को ज्यादातर वर्टिकल स्ट्राइप्स ही पसंद आते हैं। मल्टीकलर जिग-जैग स्ट्राइप्स भी आपको फ्रैश लुक देते हैं और जिग जैग स्ट्राइप स्लिप लड़कियों को ज्यादा सूट करते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

- हाइट छोटी है तो वर्टिकल स्ट्राइप चुनेंली ड्रैसेज पहननी चाहिए
-बहुत ज्यादा स्लिम हैं तो हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप ड्रेस चुनें।
- स्ट्राइप्ड ड्रेसेज के साथ ज्यादा हैवी ज्यूलरी कैरी करने से बचें। पहननी है तो चंकी और प्लेन कलरफुल एक्सेसरीज पहनें।
- जींस के साथ टॉप वियर करना चाहती हैं तो नॉटिकल स्ट्राइप्ड चूज करें।
 

Content Writer

vasudha