असरदार नुस्खा: जिद्दी से जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स भी हो जाएगे गायब

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 02:41 PM (IST)

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात है। कई बार जो महिलाएं अपना वेट लूस करती हैं, उन्हें भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। स्ट्रेच मार्क्स केवल पेट पर ही नहीं, बल्कि बाजू के आस पास या फिर आपकी जांघों के पास भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनसे छुटकारा पाने का तरीका...

Image result for stretch marks,nari

एक कटोरी में आधा चम्मच वैसलीन लें, उसमें 1 टीस्पून ऐलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल और आधा चम्मच कोकोनट ऑयल लें। सभी चीजों को कटोरी में अच्छी तरह मिक्स करें, मिक्स करने के बाद इसे अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर अप्लाई करें। जेल के साथ मसाज तब तक करें, जब तक यह आपकी स्किन में पूरी तरह डिसोलव न हो जाए। ऐसा आप हर रोज करें, इस घरेलू उपाय का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। इसके अलावा यदि आप सिर्फ विटामिन ई कैप्सूल और ऐलोवेरा जेल के साथ भी मसाज करें, तो भी आपको बहुत जल्द रिजल्ट दिखाई देंगे।

अंडे का सफेद भाग

एग व्हाइट लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स बहुत जल्द खत्म हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार करें। एग व्हाइट लगाने के बाद एग व्हाइट को सूखने दें, उसके बाद स्पंंज को गीला करके स्किन अच्छी तरह साफ करें। एग व्हाइड का लचीलापन आपकी स्किन को फिर से टाइट और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।

Image result for egg white,nari

कॉफी और ऐलोवेरा

1 चम्मच ऐलोवेरा में 1 टीस्पून कॉफी मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर अप्लाई करें। अप्लाई करने से पहले 1 मिनट अच्छे से मसाज करें। उसके बाद 10 मिनट तक दोनों चीजों को स्किन पर लगा रहने दें, फिर स्पंज की मदद से स्किन साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें, स्ट्रेच मार्क्स की समस्या झट से दूर हो जाएगी।

Image result for aloe vera,nari

इसके अलावा आलू का रस या फिर स्लाइस काटकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से भी काफी राहत मिलती है। आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट होगी, स्ट्रेच मार्कस दूर होंगे और त्वचा का कालापन भी दूर होगा। अगर आपके अंडर आर्म्स ब्लैक हैं तो आलू और नींबू का रस मिलाकर त्वचा की मसाज करें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static