स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, ताे अपनाएं ये चमत्कारी उपाय

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 11:43 AM (IST)

कई बार त्वचा पर लकीराें या धारियों के निशान पड़ने लगते हैं, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। ये शरीर के किसी भी अंग जैसे पेट, हाथ,पैरों की पिंडलियाें या जांघ आदि पर हो सकते हैं। यह समस्या ज्यादातर महिलाअाें काे हाेती है। प्रेग्नेंसी के दाैरान या फिर अधिक वजन बढ़ने से महिलाअाें काे यह समस्या हाे जाती है। लेकिन पुरुष भी इससे वचिंत नहीं है। बहुत अधिक कसरत करने पर उनके शरीर पर भी स्ट्रेच मार्क्स हाेने लगते हैं। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो यह समस्या बढ़ने लगती है।



कैसे पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकाराः-

एलो वेरा
स्ट्रेच मार्क्स पर एलो वेरा जेल से मसाज करने पर स्किन टोन होती है और यह खराब त्वचा काे हटाकर स्किन काे हाइड्रेट करती है।



अच्छी डाइट
अच्छी स्किन के लिए विटामिन सी और ई जरूरी होता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी, जामुन, पालक, गाजर, हरी बींस, साग, बादाम जरूर खाएं।


नींबू का रस
नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करता है। 

एक्सरसाइज
मसल्स की टोनिंग त्वचा को बिल्कु्ल ठोस बना देती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं।



क्रीम 
एेसी कई क्रीम और लोशन भी हैं, जाे स्ट्रेच मार्क्स काे हटाने में मदद करती है। 

Punjab Kesari