Women's Day के खास मौके पर पार्टनर को यूं करें खुश

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 02:47 PM (IST)

स्ट्रॉबेरी मूस बनाने की सामग्री

स्ट्रॉबेरी- 250 ग्राम
व्हीप्ड क्रीम- 2 कप
वेनिला या स्ट्रॉबेरी एसेंस- 1 टेबलस्पून
पिंक फूड कलर- - 1-2 बूंदे
चीनी- 4 टेबलस्पून

 स्ट्रॉबेरी मूस बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को काट लें। 
- कुछ स्ट्रॉबेरी के स्लाइस को गार्निश के लिए अलग से रख दें। 
- अब इसमें चीनी, वेनिला या स्ट्रॉबेरी एसेंस, फूड कलर डाल कर मिक्सी में पीस कर प्यूरी तैयार करें। 
- थोड़ी सी प्यूरी को अलग रख लें। 
- बाकी की तैयार प्यूरी में क्रीम डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
- इसे तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक क्रीम अच्छे से स्ट्रॉबेरी प्यूरी के साथ मिक्स न हो जाएं।
- आपका मूस बन कर तैयार है।
- अब शॉट ग्लास लें। 
- उसमें प्यूरी का 1-1 टेबलस्पून डालें। 
- उसके ऊपर 2 टेबलस्पून मूस डालें।
- अब इसे लगभग 4 -5 घंटे सेट और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
- निश्चित समय के बाद इसे फ्रिज से बाहर निकालें।
- अब तैयार स्ट्रॉबेरी मूस के ऊपर से कटे हुई स्ट्रॉबेरी के स्लाइस रख कर गार्निंश करें। 
- आप इसके ऊपर कसी हुई चॉकलेट भी डाल सकते है। 

आपकी स्ट्रॉबेरी मूस बन कर तैयार है। इसे अपने पार्टनर को खिलाएं और खुश करें। 

Content Writer

Sunita Rajput