Strawberry Banana Mini Pancakes

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 02:30 PM (IST)

बच्चाें काे हमेशा कुछ न कुछ मजेदार खाना पसंद हाेता है। इसलिए अगर अाप भी कुछ एेसा ही अपने बच्चे के लिए बनाना चाहती हैं, ताे अाप Strawberry Banana Mini Pancakes ट्राई कर सकती हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
मैदा - 150 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 2 बड़े चम्मच
चीनी पाऊडर - 2 बड़े चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
दूध - 300 मिलीलीटर
अंडा - 1
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
स्ट्राबेरी - स्वादानुसार
केले - स्वादानुसार
न्यूटेला - स्वादानुसार
चीनी पाऊडर - गार्निशिंग के लिए
मेपल सिरप - गार्निशिंग के लिए 

विधिः-
1. एक बाउल और बड़ी छन्नी लें। छन्नी काे बाउल के ऊपर रखकर इसमें 150 ग्राम मैदा, 2 बड़े चम्मच बेकिंग पाऊडर, 2 बड़े चम्मच चीनी पाऊडर, 1/2 छाेटा चम्मच नमक डालकर छान लें।
2. अब एक जग लें, उसमें 300 मिलीलीटर दूध, 1 अंडा, 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर अच्छे से फैंट लें।
3. इस मिश्रण को आटे में डालकर अच्छे से मिक्स करें, ताकि यह गाढ़ा बन जाएं। 
4. एक पैन लें और उसमें थाेड़ा सा मिश्रण डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं या जब तक यह सुनहरा भूरा न हाे जाए।
5. पैन से निकालने के बाद इस पर पेनकेक्स, स्ट्रॉबेरी, केले और न्यूटेला लगाएं। फिर इसे स्टिक पर लगाएं।
6. इसे चीनी पाऊडर और मेपल सिरप के साथ गार्निश करें।
7. अापकी डिश तैयार है। इसे सर्व करें।

Punjab Kesari